Betul News: डुल्हारा क्षेत्र में फिर सक्रिय हुए कोयला माफिया

रात के अंधेरे में हो रहा अवैध खनन, ट्रकों से बाहर भेजा जा रहा कोयला

Betul News: बैतूल। शाहपुर ब्लॉक के चर्चित डुल्हारा और आसपास के क्षेत्र में एक बार फिर अवैध कोयला खनन का मामला सामने आया है। पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में लगातार रात के अंधेरे में कोयला निकाले जाने की खबरें मिल रही हैं। सूत्रों के मुताबिक पुराने कोयला माफिया फिर सक्रिय हो गए हैं और चोरी-छिपे खनन कर कोयला ट्रकों के माध्यम से इटारसी, मंडीदीप, भोपाल और इंदौर तक भेजा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार माफिया अब पहले की तरह रोजाना परिवहन नहीं कर रहे हैं, बल्कि 3 से 4 दिन के अंतराल में कोयला निकालकर अलग-अलग स्थानों पर भेज रहे हैं, ताकि प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की नजर से बचा जा सके। सूत्र बताते हैं कि हर खेप में करीब दो ट्रक कोयला बाहर भेजा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे अवैध गतिविधियों की आशंका और गहरा गई है।

चर्चा यह भी है कि शाहपुर पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी है, लेकिन अब तक माफियाओं तक कार्रवाई नहीं पहुंच सकी है। वहीं खनिज विभाग भी अब तक इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने में नाकाम नजर आ रहा है।

पहले भी सुर्खियों में रहा खनन

डूलहारा क्षेत्र पहले भी अवैध कोयला खनन को लेकर सुर्खियों में रहा है। समय-समय पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई किए जाने के बावजूद माफिया नए तरीकों से सक्रिय हो जाते हैं। ताजा घटनाक्रम ने एक बार फिर प्रशासनिक निगरानी और कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करने और रात के समय निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की चोरी पर रोक लगाई जा सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button