Betul Ki Khabar: आने वाले एक साल में शहर की बदल जाएगी तस्वीर: हेमंत खंडेलवाल

Betul Ki Khabar: The picture of the city will change in the coming one year: Hemant Khandelwal

3 करोड़ 24 लाख की व्हाइट टॉपिंग सड़क के भूमिपूजन में दिखाई विकास की तस्वीर

Betul Ki Khabar: बैतूल। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्यों को अंजाम देने के उद्देश्य से विधायक हेमंत खंडेलवाल ने सोमवार 3 करोड़ 24 लाख की लागत से जिले की पहली उत्कृष्ट व्हाइट टापिंग सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री डीडी उइके, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, जिला योजना समिति सदस्य बबला शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष बसंत माकोड़े, नपा अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैध, गांधी वार्ड के पार्षद वरुण धोटे सहित क्षेत्र के लोग और व्यापारी उपस्थित रहे।

इस मौके पर विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि आने वाले एक साल में शहर की तस्वीर बदल जाएगी। उन्होंने विकास कार्यों को जनता के सामने रखा, जिनकी प्रशासकीय स्वीकृति मिली चुकी है। इनमें 100 करोड़ की लागत से बनने वाले ड्रेनेज सिस्टम और अंतरराज्यीय बस स्टैंड जैसे प्रोजेक्ट शामिल है। जो आने वाले समय में बैतूल विधानसभा की जनता के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाली हैं।

सड़क की चौड़ाई 5-5 फीट बढ़ाने का किया एलान

विधायक हेमंत खंडेलवाल एवं केंद्रीय मंत्री डीडी उइके ने व्हाइट टापिंग सड़क निर्माण का भूमिपूजन कर निर्माण की शुरुआत को हरीझंडी दी। खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में बताया कि काफी लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। आम नागरिकों की सुविधा के लिए की गई एक उत्कृष्ट सड़क की परिकल्पना का ही परिणाम है कि आधुनिक तकनीक और मटेरियल से व्हाइट टापिंग सड़क के निर्माण की मंजूरी मिली और निर्माण भी शुरू किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह सड़क अगले 20 से 25 वर्षों तक टिकाऊ रहेगी। इसका फायदा लोगों को लंबे समय तक मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठे स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने सड़क की चौड़ाई को लेकर विधायक को जानकारी दी थी। नागरिकों की मांग पर विधायक ने भविष्य में सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का आश्वासन देते कहा कि वर्तमान में यह सड़क 7 मीटर की बनाई जा रही है। इसके बाद सड़क के दोनों तरफ 5-5 फीट की चौड़ाई और बढ़ा दी जाएगी। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा।

बाजार शिफ्ट करने सहित कई सड़कों की मिली स्वीकृति

कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक खंडेलवाल ने कहा कि अगले एक साल में शहर की तस्वीर बदल जाएगी, क्योंकि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आम जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने बताया कि शहर में केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइके के सहयोग से केंद्र सरकार द्वारा शहर के ड्रेनेज सिस्टम के लिए 100 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है। अन्तराज्यीय बसस्टैंड की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण के लिए 9 एकड़ जमीन की तलाश हाइवे पर की जा रही है।

28 करोड़ की लागत से भाजपा कार्यालय से आबकारी तक टू लेन सड़क, कारगिल चौक से करबाल तक मार्ग तथा गांधी चौक पर पार्किंग के साथ दुकानें बनाए जाने के प्रोजेक्ट भी स्वीकृत हो चुके हैं। पेट्रोल पंप से लल्ली चौक तक टू लेन सड़क का $काम भी अंतिम चरणों में है। आने वाले एक साल के भीतर शहर को सुंदरता से जोड़ने के कार्य सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ पूर्ण किए जाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button