Betul Ki Khabar: नपा में नए सीएमओ के नाम को लेकर जमकर मंथन

पूर्व सीएमओ बुंदेला का नाम आगे आया, नए को भी मिल सकता है मौका

Betul Ki Khabar: बैतूल। ट्रेचिंग ग्राउंड जैसे महत्वपूर्ण मामले में बड़ी लापरवाही के बाद सीएमओ सतीष मटसेनिया और उपयंत्री जतिन पाल समेत के निलंबन को एक सप्ताह से अधिक का समय बीत गया है।

राज्य शासन ने अब तक मटसेनिया के स्थान पर बैतूल नपा में किसी दूसरा सीएमओ की पदस्थापना नहीं की है। फिलहाल बैतूल एसडीएम डॉ अभिजीत सिंह अन्य दायित्वों के साथ सीएमओ का कामकाज भी संभाल रहे हैं। नए सीएमओ की पदस्थापना के लिए इस समय खूब सुर्खियां चल रही हैं। इसमें पूर्व सीएमओ अक्षत बुंदेला का नाम पहले पायदान पर बताया जा रहा है। प्रशासनिक गलियारों में भी उनके नाम की खूब चर्चा है, लेकिन पूर्व में उन पर एक पदस्थापना स्थल पर एफआईआर के कारण संभावना कम दिखाई दे रही है कि उनके नाम पर सहमति बने।

सूत्र बताते हैं कि नपा में सीएमओ के लिए इस समय कई नामों पर मंथन चल रहा है। चूंकि पूर्व सीएमओ मटसेनिया लो प्रोफाइल रहने के साथ ट्रेचिंग ग्राउंड जैसे मामले में ठेकेदार को काम करने के पहले भुगतान देकर विवादों में घिरे। उनका पार्षदों से भी मनमुटाव की खबर थी। इसी बीच विधायक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की नाराजगी के बाद उन पर निलंबन की गाज गिर गई। हालांकि मामले में कुछ अन्य अधिकारियों की भूमिका जांच रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं होने के कारण मामला सार्वजनिक नहीं हो पाया। इधर जब सीएमओ की रवानगी हो गई है तो नए अधिकारी की आमद के लिए कई नामों की सुर्खियां स्वभाविक है।

बुंदेला का नाम तेजी से आगे बढ़ा

बैतूल नगरपालिका में पूर्व में लगभग दो वर्ष पदस्थ रहे अक्षत बुंदेला का नाम दोबारा तेजी से आगे आया है। प्रशासनिक गलियारों में वरिष्ठ अधिकारियों तक उनका नाम सामने आने की खबर है। हालांकि तभी संभव है, जब विधायक खंडेलवाल उनके नाम पर मोहर लगाए। पदस्थापना के दौरान बुंदेला का पार्षदों के साथ तालमेल ठीक था, लेकिन विपक्षी पार्टी के नेताओं और पार्षदों को भी हाईवोल्टेज तवज्जों देने के कारण वे खासे खुर्खियों में रहे। वैसे अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारियों पर पकड़ उनकी काफी मजबूत थी, इसलिए उनका नाम इस समय में लाइम लाइट में चल रहा है।

भोपाल में नए नाम को लेकर लॉबिंग

इधर एक सूत्र ने बताया कि नए सीएमओ को लेकर राजधानी भोपाल में जमकर लाबिंग चल रही है। 2 से 3 छोटे निकायों के सीएमओ अपने राजनैतिक माध्यमों से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और बैतूल विधायक खंडेलवाल के पास एप्रोच लगा रहे हैं। यदि उनका तीर सही बैठा तो बैतूल नपा में नया सीएमओ देखने को मिल सकता है।

वैसे एक अन्य सूत्रों ने बताया कि सारणी सीएमओ एफके मेश्राम और आमला सीएमओ नितिन बिंजवे को भी नपा सीएमओ बनाया जा सकता है , लेकिन मेश्राम को लेकर आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे शायद ही सहमत हो, क्योंकि वे सारणी में बेहतर काम कर रहे हैं। आमला सीएमओ नितिन बिंजवे का नाम जरूर हाईलाइट में चल रहा है, लेकिन ए ग्रेड की नपा का सीएमओ होने का तर्जुबा नहीं है। पूर्व में एक मामले में उन पर भी गंभीर आरोप लगने के कारण उनका नाम तीसरे पायदान पर बताया जा रहा है। वैसे वे भाजपा नेताओं से करीबी के लिए जाने जाते हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button