Betul News : मोदी की गारंटी फेल, सरकारी महकमा और ठेकेदार पास ?
Betul News: Modi's guarantee failed, government departments and contractors passed?

जल जीवन मिशन के तहत 3 साल में भी योजना अपूर्ण, महिलाओं को सिर पर पानी ढोने की मजबूरी
Betul News : (बैतूल)। आदिवासी बाहुल्य भीमपुर ब्लॉक में जल जीवन मिशन के तहत गांवों में काम पूरा नहीं हो पाया है। 15 अगस्त 2019 में जल जीवन मिशन की शुरुआत की थी। इस मिशन का काम साल 2024 में पूर्ण किया जाना निर्धारित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर घर जल मुहिम पर एमपी के अफसर पानी फेर रहे हैं। भीमपुर ब्लॉक में जल जीवन मिशन कार्य कछुआ गति से चल रहा है। सिस्टम की लापरवाही से गांवों में अभी भी मासूम कुओं से सिर पर पानी ढोने मजबूर हैं। भीमपुर ब्लाक के गांवो में मिशन के हालत खराब हैं। आलम यह है कि गांवों में योजना के तहत सही प्लान तक नहीं बना है। (Betul News)
2019 में शुरू हुआ था मिशन (Betul News)
प्रधानमंत्री की मुहिम के अनुरूप केंद्र सरकार ने गांव-गांव-घर-घर में स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए 15 अगस्त 2019 में जल जीवन मिशन की शुरुआत की थी। हर घर प्रतिदिन, प्रति व्यक्ति 55 लीटर स्वच्छ जल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मिशन का काम साल 2024 में पूर्ण किया जाना निर्धारित है, लेकिन योजना के तीन साल बीत जाने के बाद भी हाल खराब है. अभी भी काम अपूर्ण है।
पाइप लाइन डाल दी पर नहीं आ रहा पानी (Betul News)
धावडाखार गांव के पीपलढाना में घरों के सामने दो बरस पहले पाइप डाल दिए है परंतु आज तक पानी नहीं पहुंच रहा है। आज भी गांव की मासूम बालिका कुएं से पानी लाने की कवायद जद्दोजहद कर रही है । पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली रधिया ने बताया कि रोज सुबह उठने के बाद कुएं से 10 गुंडी पानी लाना ही है फिर चाहे स्कूल क्यों ना छूट जाए । ग्राम पंचायत चूनालोमा में 22 ढाने है। सभी के हालात एक जैसे ही नजर आते हैं।
इनका कहना..
मैं कुछ दिनों पहले ही चिचोली पदस्थ हुआ हूं। आपके माध्यम से जानकारी मिली है। जल्द चूनालोमा की विजिट कर वास्तविकता जानने और समस्या के निराकरण के प्रयास किए जाएंगे।
राजेश सक्सेना, एसडीओ, पीएचई चिचोली





