Betul News: गीता भवन से सुशोभित होगी राय साहब बगीचे की एक एकड़ जमीन

Betul News: One acre of Rai Saheb Garden will be beautified with Geeta Bhavan

सांस्कृतिक, अध्यात्म और आधुनिक ज्ञान से रूबरू होंगे लोग

Betul News: बैतूल। कोठीबाजार कोतवाली के ठीक बगल में खाली पड़ी हुई जमीन के इस्तेमाल का रास्ता साफ होने जा रहा है। आने वाले समय मे राय साहब के बगीचे के नाम से प्रसिद्ध इस जमीन पर सुंदर गीता भवन नजर आने वाला है। भवन निर्माण को लेकर नपा ने राजस्व विभाग से जमीन आवंटित किये जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। योजना के अनुरूप इस भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए आडिटोरियम के साथ साथ, तीन लायब्रेरियां भी बनाई जाएगी जिसमें आम लोग सांस्कृतिक, आधुनिक और अध्यात्म के विषयों पर ज्ञान अर्जित कर सकेंगे।

12 से 15 करोड़ रुपए होंगे खर्च, आध्यात्म का मिलेगा ज्ञान

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश शासन की मंशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में गीता भवन बनाये जाने का निर्णय लिया गया है, ताकी आम जनता को प्राचीन परम्पराओं, वेद , पुराण , आध्यात्म और आधुनिक ज्ञान प्राप्त किये जाने की सुविधा दी जा सके। इसके लिए नगर पालिका द्वारा कोतवाली थाने के बगल में खाली पड़ी जमीन का चयन किया गया है। चूंकि यह जमीन वर्तमान में राजस्व विभाग के पास है। इसके हस्तांतरण के किये नपा द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं।

इस एक एकड़ जमीन पर गीता भवन का निर्माण किया जाएगा। इस भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए एक बड़ा हॉल बनाया जाना है। साथ ही ई-लायब्रेरी के अलावा दो अन्य लायब्रेरियां बनाई जाएगी। इनमें प्राचीन पुराणों, परम्पराओं और आध्यात्म से सम्बंधित पुस्तकों का संग्रहण रखा जाएगा। इसके जरिए लोगों को सनातन सम्बन्धी ज्ञान प्राप्त हो सकेगा। इस पूरे प्रोजेक्ट में 12 से 15 करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना बताई जा रही है।

चारो तरफ बनेगी दुकानें, नपा की बढ़ेगी आय

नपा एई नीरज धुर्वे के मुताबिक गीता भवन बनाए जाने के लिए शासन स्तर पर ड्राफ्ट तैयार कर भेजा गया है। भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आडिटोरियम, पुस्तकालय, पार्किंग आदि बनाई जाएगी। इसके अलावा भवन के चारों तरफ कमर्शियल एक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए दुकानों के निर्माण करने पर भी विचार किया जा रहा है। इससे नगरपालिका की आय में भी इजाफा होगा। फिलहाल जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया की गई है। जमीन का हस्तांतरण होते ही अगले चरण की तैयारी शुरू की जाएगी।

इनका कहना…

गीता भवन निर्माण के लिए राय साहब बगीचे की जमीन चयनित की गई है। चूंकि जमीन राजस्व विभाग की है। इसके हस्तांतरण की प्रक्रिया कर दी है। जमीन का हस्तांतरण होने के बाद भवन निर्माण संबंधी प्रक्रिया शुरू करेंगे।

नीरज धुर्वे, एई नगरपालिका परिषद बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button