Betul News : जांच करने पहुंचे परियोजना अधिकारी को भी सीएमओ ने किया गुमराह

Betul News: CMO also misled the project officer who came to investigate

फाइल मंगाई तो उल्लेख था फर्जी एनओसी, पीओ डूडा ने भी मानी गलती।

Betul News : (घोड़ाडोंगरी)। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में सीएमओ ऋषिकांत यादव के लगातार नियम विरुद्ध कार्य करने के मामले की जांच करने मंगलवार शाम को पीओ डूडा बैतूल ओपी सिंह भदौरिया पहुंचे। इस दौरान पीओ डूडा ने नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के सीएमओ ऋषिकांत यादव द्वारा फर्जी एनओसी से कराई गई रजिस्ट्री की नामांतरण प्रक्रिया शुरू कर भोपाल के अखबार में विज्ञप्ति देने एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को बिना निराकरण के फोर्स क्लोज करने सहित अन्य नियम विरुद्ध किए गए कार्यो की जांच की। फर्जी एनओसी की रजिस्ट्री की नामांतरण की जांच के दौरान भी सीएमओ ऋषिकांत यादव पीओ डूडा से झूठ बोलते रहे।

सीएमओ ऋषिकांत यादव पीओ डूडा से बोले कि पूर्व में राजस्व शाखा का प्रभार देकर रहे कर्मचारी ओम पवार ने उन्हें फर्जी एनओसी की जानकारी नहीं दी थी। जबकि कर्मचारी ने पीओ डूडा से कहा कि सीएमओ को जानकारी देने के साथ ही फाइल पर भी टीप लिखकर फर्जी एनओसी का उल्लेख किया है। नामांतरण न करने कर भी उल्लेख किया हुआ है। इस पर पीओ डूडा ने नामांतरण की फाइल मंगवाई। फाइल पर साफ लिखा हुआ था। फर्जी एनओसी नामांतरण न किया जाए। उस पर पीओ डूडा ने सीएमओ से कहा कि आप गलत हो। पीओ डूडा ने तत्काल ही फर्जी एनओसी की रजिस्ट्री की नामांतरण प्रक्रिया रोकने के निर्देश दिए।

जांच कमेटी करेंगे गठित

नगरपरिषद घोड़ाडोंगरी में सीएमओ ऋषिकांत यादव द्वारा बिना निराकरण के सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को फोर्स क्लोज किया गया है। पीओ डूडा द्वारा सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज की गई शिकायतों की जांच के लिए कमेटी गठन करने की बात कही है।

बाजार नीलामी में भी सीएमओ की लापरवाही

नियम विरुद्ध बाजार नीलामी की विज्ञप्ति जारी करने के मामले की जांच के दौरान फाइल देखने के बाद पीओ डूडा ने कहा कि बाजार नीलामी का प्रस्ताव पीआईसी की बैठक की जगह परिषद की बैठक में रखा जाना था। पीआईसी की बैठक के पूर्व भोपाल के एक अखबार में विज्ञप्ति देने के मामले में पीओ डूडा ने कहा कि इमरजेंसी में सीएमओ को विज्ञप्ति देने का अधिकार है, लेकिन बाजार नीलामी इमरजेंसी में नहीं आती हैं, इसमें सीएमओ ने गलती की है।

इनका कहना…
फर्जी एनओसी की रजिस्ट्री की नामांतरण की प्रक्रिया करने के मामले की जांच करने के लिए आए थे। जांच के द्वारा नामांतरण प्रक्रिया नियम विरुद्ध पाई गई। नामांतरण पर रोक लगा दी गई है। सीएम हेल्पलाइन की शिकायत को बिना जांच के फोर्स क्लोज करने के मामले में जांच के लिए कमेटी गठित की जा रही है। बाजार नीलामी की प्रक्रिया की भी जांच की गई । मामले में सीएमओ को नोटिस जारी कर कार्रवाई तय की जाएगी।
ओमपाल सिंह भदौरिया, शहरी परियोजना, बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button