Leopord in Betul : बरेठा घाट में तेंदुए की आहट, वाहन चालकों ने मोबाइल में कैद की तस्वीर, वन विभाग ने भी की पुष्टि, शाम को अकेले न निकलने की सलाह

Leopard in Betul: Sound of leopard in Baretha Ghat, drivers captured the picture in mobile, Forest Department also confirmed, advice not to go out alone in the evening.

Leopord in Betul : (बैतूल)। सतपुड़ा रिजर्व टाइगर के अंतर्गत आने वाले वन क्षेत्रों में वन्य प्राणियों की चहल कदमी कोई नई बात नहीं है। इनका विचरण मुख्य सड़क पर भी दिखाई देता है। ऐसा ही नजारा बुधवार को दोपहर बाद बरेठा के जंगलों में देखने को मिला। दअरसल भोपाल से बैतूल की ओर आने वाले वाहन चालकों को सड़क किनारे 2 तेंदुए दिखे तो अचानक उनके वाहन का ब्रेक लग गया। पहले वे भौचक्के रह गए, लेकिन सड़क किनारे जंगलों में विचरण कर रहे तेंदुए वहीं जमे रहे।

यहां देखे वीडियो….

इसके बाद वाहन चालकों ने उनका वीडियो भी बनाया। काफी करीब से वीडियो बनाने के दौरान तेंदुए जंगलों की ओर वापस चले गए। वाहन चालकों के मुताबिक तेंदुए सड़क पार करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कुछ ऊंची तार की फेंसिंग होने और सड़क पर आवाजाही के कारण वे अपने प्रयासों में सफल नहीं हो सकें। कुछ जागरूक वाहन चालकों ने 2 तेंदुए बरेठा घाट के जंगलों में होने की खबर वन विभाग को भी दी है। शाहपुर वन परिक्षेत्र के जिम्मेदारों ने भी बरेठा घाट में तेंदुएं के मूवमेंट्स की खबर को सही बताते हुए शाम ढलने के बाद अकेले न निकलने और एहतियात बरतने की सलाह दी है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी मुनादी कर सचेत रहने की सलाह दी जा रही हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button