Betul News: आबकारी टीम ने अहाता और संचालक के घर से जप्‍त की 50 पेटी अवैध देशी शराब

Betul News: Excise team seized 50 boxes of illegal country liquor from the premises and operator's house.

शराब जप्‍त कर आरोपी के खिलाफ किया केस दर्ज

Betul News: मुलताई। मुलताई मासोद रोड पर स्थित ग्राम रायआमला के पास संचालित अवैध अहाते पर बीते कई दिनों से अवैध शराब बेचने का गोरख धंधा जारी था। सूचना मिलने पर आबकारी विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए सोमवार शाम में अहाते पर दबिश देकर बडी मात्रा में देशी शराब जप्‍त की। वही अहाता संचालक के मुलताई निवास पर से दबिश के दौरान अवैध शराब जप्‍त की गई है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी लीलासिहं मुकाती ने बताया ग्राम रायआमला में स्थित एक अहाते पर अवैध रूप से शराब रखकर बेचे जाने की सूचना मिलने पर आबकारी उपनिरीक्षक राजेश बटटी , आबकारी वृत प्रभारी जुथिका वर्मा सहित समस्‍त स्‍टाफ द्वारा सोमवार की शाम अहाते पर दबिश दी गई तो 43 पेटी देशी शराब मिलने पर आरोपी राघवदास उर्फ बबलू पिता चन्‍द्रकुमार यादव उम्र 29 साल को गिरफतार किया गया ।

जिसके बाद आबकारी टीम द्वारा आरोपी बबलू यादव के सुभाष वार्ड मुलताई स्थित घर पर दबिश दी गई तो घर से भी 7 पेटी देशी शराब जप्‍त की गई है। आबकारी टीम द्वारा आरोपी के कब्‍जे से लगभग 450 लीटर शराब जप्‍त की है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रूपए बताई जा रही है। आबकारी विभाग द्वारा आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क धारा 34(2) के तहत केस दर्ज किया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button