Betul News: चोरों के लिए मुफीद बना बैतूल
Betul News: Betul became suitable for thieves


Betul News: (बैतूल)। बैतूल शहर चोरों के लिए मुफीद बन गया है। दरअसल यहां चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही है, लेकिन पुलिस की रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने के बावजूद वारदातों पर अंकुश नहीं लग रहा है। मंगलवार की रात में एसपी ऑफिस से सटे एक पान ठेले और कॉलेज के पास में चोरी की वारदात का खुलासा नहीं हुआ और बुधवार की रात गंज थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर एक जूस की दुकान को चोरों ने निशाने पर ले लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि इसी दुकान के पास पुलिस की डायल- 100 खड़ी रहने के साथ हमेशा चौकसी बनी रहती है।
चौपाटी स्थित शीतल जूस सेंटर में चोरों पहले ठेले का ताला तोड़ा फिर आराम से जूस बनाकर पिया इसके बाद काउंटर में रखे 18 सौ रुपए पर हाथ साफ कर दिया। अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों ने यहां पहले आसानी से जूस पीने के बाद चोरी को अंजाम दिया। उन्हें पुलिस की गश्त का जरा भी डर नहीं है। पिछले एक सप्ताह में कोतवाली थाना क्षेत्र में करीब आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी है, लेकिन किसी का भी खुलासा पुलिस ने नहीं किया। इसी तरह गंज क्षेत्र में चोर लगातार सक्रिय होकर छोटे व्यवसायियों को निशाना बना रहे। इससे उनकी स्थिति कमजोर होते जा रही है। (Betul News)
शहर में लगातार चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे है। कोतवाली पुलिस ने फिलहाल जूस संचालक महेंद्र पवार की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध दर्ज कर तलाश कर रही है। उल्लेखनीय है कि कल ही कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर में डीआईजी के शहर में रहने के बावजूद दिन दहाड़े महिला के गले से मंगल सूत्र छीन लिया था, इस घटना से सनसनी फैल गई थी। इसका आरोपी भी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। (Betul News)