Betul Chori News: सदर में स्कूटी चालक ने महिला के गले से दिनदहाड़े मंगल सूत्र उड़ाया
बैतूल में डग- डग लूटेरे, पग- पग चोरी से बिगड़ रहे हालात, पुलिस की कार्यप्रणाली से लोगों का उठ रहा भरोसा

Betul Chori News: बैतूल। शहर में डग- डग लुटेरे, पग पग चोरी की वारदात होने से पुलिस की कार्य प्रणाली संदेह के दायरे में आ गई है। ऐसे समय जब नर्मदापुरम रेंज की आएगी दो दिवसीय प्रवास पर बैतूल में तब बीती रात एसपी ऑफिस और कॉलेज के पास चोरी की चार वारदातों को अंजाम देने की घटना सुर्खियां बटोरी रही थी कि बुधवार अपराहन सदर के चंद्रशेखर वार्ड में दिनदहाड़े स्कूटी सवार महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी आसानी से भागने में भी सफल हो गया। जानकारी के मुताबिक चंद्रशेखर वार्ड निवासी पुष्पलता पवार गंज से अपने पति के साथ घर आ रही थी। जैसे ही सर्वोदय स्कूल के पास वाली गली में पहुंची, एक स्कूटी चालक ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गया। महिला को बचने का अवसर भी नहीं मिला। अचानक हुई इस घटना के बाद क्षेत्र के लोग मौके पर एकत्रित हुए। कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर में इस घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली कटघर में आए खड़ी हुई है। दिनदहाड़े शहर में लूट की घटना होने से लोग भी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बताया जाता है कि जिस जगह जगह घटना हुई कुछ ही दूरी पर नगर पालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई भास्कर का भी आवास फिलहाल कोतवाली पुलिस महिला से पूछताछ कर लुटेरे की तलाश कर रही है।




