Eklavya Adarsh Vidhyala: एकलव्य के ठेकेदार को अधिकारी दे रहे अभयदान, जांच रिपोर्ट में भुगतान पर रोक के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं?
Eklavya Adarsh Vidhyala: Officials are giving immunity to the contractor of Eklavya, no action despite ban on payment in the investigation report?

Eklavya Adarsh Vidhyala: बैतूल। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (Eklavya Adarsh Vidhyala) शाहपुर में ठेकेदार के जरिये किए गए फर्जीवाड़े में स्थानीय अधिकारियों पर प्राचार्य सहित व्याख्यता, पीजीटी को साफ बचाए जाने का आरोप शिकायतकर्ता मुन्नालाल वाड़िवा ने लगाया है। यह आरोप इसलिए भी लगाया जा रहा है, क्योंकि आदिवासी छात्र छात्राओं की आड़ में लाखों रुपए का फर्जीवाड़ा होने के बाद भी जिम्मेदारों के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की जा सकी है। निलंबन का प्रस्ताव आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग की टेबल पर धूल खा रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आदिवासी विद्यार्थियों के हितों को देखते हुए अब इसकी शिकायतमय प्रमाण सीधे मुख्यमंत्री मोहन यादव से की जाएगी। उसके बाद भी कार्यवाही नहीं कि जाती है तो मामले को लेकर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।
ठेकेदार को बचाने की पुरजोर कोशिश
फर्जीवाड़े को लेकर शिकायतकर्ता मुन्नालाल वाड़िवा का कहना है कि जांच रिपोर्ट में यह स्पस्ट खुलासा किया गया है कि क्रय की गई सामग्रियों में ठेकेदार को अत्यधिक भुगतान किया गया है, लेकिन जांच करने पहुंचे जिला स्तरीय समिति के सचिव एवं सहायक आयुक्त ने ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही का उल्लेख तक जांच रिपोर्ट में नहीं किया है। जबकि इस फर्जीवाड़े में शामिल ठेकेदार को किए जाने वाले भुगतान पर रोक लगाया जाना रिपोर्ट में उल्लेखित होना था। ऐसी स्थिति में नियम यह बोलता है कि ठेकेदार को तत्काल ब्लेक लिस्ट करने की कार्यवाही के साथ-साथ उसके खिलाफ एफआईआर की कार्यवाही की भी अनुशंसा की जानी थी, लेकिन अब जांचकर्ताओं की जांच पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।(Eklavya Adarsh Vidhyala)
इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि संबन्धित विभाग के अधिकारी खुद फर्जीवाड़े में शामिल लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। ठेकेदार को जिला स्तरीय समिति की सचिव एवं सहायक आयुक्त के द्वारा किसी भी तरह कोई कार्यवाही करने का उल्लेख नहीं किया हैं।जबकि उसके भुगतान पर रोक जांच दल के रिपोर्ट में ही लिखा होना था शिलफा जैन ने पूरे जांच मामले में ठेकेदार को बचाने की कोशिश की है।सप्लाई एवम मेस ठेकेदार के खिलाफ भी ब्लेक लिस्ट एवं द्घद्बह्म् होना नियम बोलता है (Eklavya Adarsh Vidhyala)




