Betul News : एमपीपीएससी के परिणाम में बैतूल के युवाओं की धाक

Betul News: In the results of MPPSC, the youth of Betul were shocked, some were selected as Assistant Director and some on other posts.

कोई सहायक संचालक तो कोई अन्य पद पर हुआ चयनित

Betul News : (बैतूल/मुलताई)। मंगलवार शाम मप्र राज्य प्रशासनिक सेवा के परिणाम बैतूल जिले के लिए खुशी लेकर आए हैं। मंगलवार दोपहर तक मिल रही जानकारी के अनुसार करीब आधा दर्जन से अधिक युवाओं को अफसर बनने का अवसर मिल गया है। उन्होंने अपनी सफलता पर परिजनों और गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर आगे की रणनीति बनाने की बात कही है। देवेंद्र बने सहायक संचालक उद्योग मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सर्विस परीक्षा के 2019 भर्ती का रिजल्ट कल रात को आया जिसमें मुलताई तहसील के मुंडापार ग्राम निवासी दीपक रघुवंशी के बड़े सुपुत्र देवेंद्र सिंह रघुवंशी का चयन हुआ हैं।

Betul News : एमपीपीएससी के परिणाम में बैतूल के युवाओं की धाक

देवेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि उनका चयन सहायक संचालक उद्योग प्रबंधन के पद के लिए हुआ हैं। देवेंद्र सिंह रघुवंशी पिछले लगभग 10 वर्षों से सिविल सर्विस की तैयारी में जुटे थे। उनके अथक परिश्रम, धैर्य और समर्पण का ही परिणाम हैं कि आज उनका चयन हुआ हैं। इस प्रकार देवेंद्र सिंह रघुवंशी ने अपने परिवार, ग्राम और समाज का नाम रोशन कर दिया। सभी जगह से उनको इस उपलब्धि के लिए बधाई संदेश आ रहे हैं। देवेंद्र सिंह रघुवंशी ने दिल्ली और इंदौर में रहकर तैयारी की।

उन्होंने इसके पहले भी एमपीपीएससी का इंटरव्यू दिया था तब नहीं होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने एक लक्ष्य को बनाए रखा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पूरे परिवार सहित अपनी दादी, माता पिता, अपने चाचा बबलू रघुवंशी , राजेश रघुवंशी को दिया और अपने दोस्तों को दिया। धीरज को भी मिली सफलता बैतूल के धीरज मंडलेकर को भी बीती शाम आए परिणाम में सफलता हासिल हुई है। उन्हें भी सहायक संचालक उद्योग प्रबंधन के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। धीरज ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और गुुरुजनों को देते कहा कि वे अपने दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वाहन करेंगे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button