Betul Breaking News : जिला न्यायालय के सामने जिंदा जला वृद्ध, भीख मांग कर करता था गुजारा, पुलिस जांच में जुटी
Betul Breaking News : Old man burnt alive in front of District Court, used to survive by begging, police engaged in investigation

Betul News : बैतूल। जिला न्यायालय परिसर के सामने बीती रात एक वृद्ध जिंदा जल गया। वृद्ध शहर में भीख मांग कर गुजारा करता था। जानकारी के मुताबिक मंशाराम नामक 70 वर्षीय वृद्ध भीख मांगकर रात में जिला न्यायालय के सामने पुराने जिला लोक अभियोजक कार्यालय के भवन के बरामदे में सोता था। सोमवार सुबह इसी बरामदे में उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में जला हुआ मिला। लोगों ने शव देखने के बाद कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वृद्ध रात को ठंड के कारण अलाव जलाकर सोया होगा, सम्भावना है कि रात में बिस्तर ने आग पकड़ ली और वह इसकी चपेट में आ गया। उसे बचने का भी मौका नहीं मिला, बिस्तर समेत वृद्ध आग की चपेट में आ गया। हालांकि पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद मामले में स्थिति स्पष्ट होगी।




