Betul News : कंपनी गार्डन से संचालित हो रहा पूरे शहर में सट्टे का कारोबार

Betul News: Betting business is being run in the entire city from Company Garden.

पप्पू पट्टी को कोतवाली पुलिस का अभयदान, बिगड़ रहा माहौल

Betul News : (बैतूल)। पुलिस चुनाव में व्यस्तता का बाहना बताकर अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई करने से परहेज कर रही है। पिछले दो माह से चुनाव के कारण पुलिस ने सट्टा कारोबारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की, इसका नतीजा है कि चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद शहर में सट्टे कारोबार की बाढ़ आ गई है। खबर है कि सट्टे का कारोबार नए किंग पप्पू पट्टी द्वारा कंपनी गार्डन से संचालित किया जा रहा है। कोतवाली पुलिस को पूरे मामले की जानकारी है, लेकिन यहां पर हाथ डालने का प्रयास तक नहीं किया गया। इससे कोतवाल समेत पूरा स्टाफ कटघरे में आ खड़ा हुआ है।

सूत्र बताते हैं कि शहर में इस समय हाईटैक सट्टा चल रहा है। सटोरियों के ईर्द-गीर्द कई नुमाइंदें रोजगार की चाहत में भटक रहे हैं। बस युवाओं को चंद रूपए का लालच देकर सट्टे के कारोबार में झोंक दिया गया है। जानकार सूत्रों ने बताया कि शहर में वैसे कई स्थानों पर सटोरी कहीं खुलेआम तो कहीं लुकाछिपी कर कारोबार को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन कंपनी गार्डन में कोई पप्पू सटोरी सबकी आंखों में धूल झोंककर शहर का सट्टा किंग बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पप्पू पट्टी के कंपनी गार्डन स्थित आवास के आसपास सटोरियो की बड़ी टीम सुबह से शाम तक इस कारोबार को अंजाम देने में लगी रहती है। लोगों की आवाजाही से क्षेत्र के लोग भी बुरी तरह से परेशान हो गए हैं, लेकिन चाहकर भी कोई कुछ नहीं बोल पा रहा है।

पूरे क्षेत्र का माहौल खराब हुआ

प्रत्यक्षदर्शियों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि कंपनी गार्डन से पूरे शहर का सट्टा संचालित होने के कारण यहां से आने-जाने वालों का जमघट लगा रहता है। सट्टे के व्यवसाय के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। महिलाएं भी पप्पू पट्टी के कारोबार से खासी परेशान हो गई है। कुछ मर्तबा शिकायत भी गई, लेकिन नतीजा सिफर निकला। इसलिए लोग शिकायत करने से भी कतरा रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई भी संदेह के दायरे में

कोठीबाजार में हर सभ्रांत और आम व्यक्ति को भी मालूम है कि पप्पू पट्टी का सट्टा कारोबार कैसा चल रहा है, लेकिन कोतवाली टीआई इस मामले में बड़े मासूम बन रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र में खुलेआम सट्टा कारोबार संचालित होने के कारण पिछले कई माह से सटोरियों पर इक्का दुक्का छोड़ कोई प्रकरण नहीं बनाया है। यही वजह है कि सट्टा कारोबार संचालित होना पुलिस की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। जब आम लोग दावा कर रहे हैं कि पप्पू पट्टी के हाईटैक सट्टा कारोबार में शहर के दो दर्जन छोटे और बड़े एजेंट जुड़े हुए हैं। कोठीबाजार क्षेत्र में इनका बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। इसके बावजूद पुलिस न तो पप्पू पट्टी और न ही इनकी गैंग पर कार्रवाई करने की जहमत उठा पा रही है। इसी वजह बैतूल शहर में सट्टा कारोबार जमकर फल फूल रहा है। खबर है कि शहर के जनप्रतिनिधि भी इस कारोबार से काफी नाराज बताए जा रहे हैं।

इनका कहना…
मुझे इस बारे में आपके माध्यम से जानकारी मिली है। आज ही इसे दिखवाया जाएगा। हमारे क्षेत्र में सट्टे का कारोबार संचालित नहीं होने देंगे।
आशीष ङ्क्षसह पवार, टीआई बैतूल।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button