CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री का बैतूल आगमन निरस्त, विधानसभा सत्र के चलते कैंसिल हुआ दौरा

CM Mohan Yadav: Chief Minister's visit to Betul cancelled, visit canceled due to assembly session

CM Mohan Yadav: बैतूल।। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का 19 दिसम्बर को होने वाला बैतूल प्रवास निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। पिछले एक सप्ताह से मुख्यमंत्री के बैतूल प्रवास को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ था।

बैतूल विधायक हेमन्त खण्डेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 19 दिसम्बर का 19 दिसम्बर के दिन बैतूल प्रवास के कार्यक्रम तय किया गया था। लेकिन 16 दिसम्बर से शुरू हो रहे विधान सभा सत्र की वजह से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। गौरतलब है कि , मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस ग्राउंड पर डोम लगाया जा चुका था।

जेएच कालेज ग्राउंड पर हेली पेड बनाये जाने की तैयारी भी शुरू कर दी गयी थी। जानकारी मिली है कि, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम फिलहाल निरस्त कर दिया गया है। लेकिन मुख्यमंत्री के बैतूल आगमन की तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button