Betul Political Column : कांग्रेसी ही कांग्रेस की क्यों निकाल रहे खाल??वार्डों में पीछे रहने वालों की आखिर क्यों हो रही तलाश??? पढ़िए हमारे चर्चित पॉलिटिकल में…..

Betul Political Column: Why are the Congressmen skinning the Congress? Why are the people lagging behind in the wards being searched??? Read in our popular political...

Political Column : मतगणना खत्म हो गई है। ईवीएम से जीत-हार भी निकल चुकी है, लेकिन इसके पहले ही कांग्रेस में शुरू हुई खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। तू डाल-डाल, मैं पात-पात की तर्ज पर अभी भी कांग्रेस हार की समीक्षा छोड़ एक दूसरे पर तीर मारना नहीं छोड़ रहे हैं। पहले हार का ठीकरा फोड़ते हुए तीन कांग्रेसियों को नोटिस भेजने का मामला खूब सुर्खियां बटोरता रहा। इनमें से दो कांग्रेसियों को आज तक प्रदेश कांग्रेस से नोटिस भी नहीं मिले, लेकिन एक धड़ा इसमें इतना खुश नजर आया कि इसे अपना जीत मानने लगा। इसकी खुशियां भी मनाई गई जो लोग खुशी मना रहे थे, उनकी भी बुरी खबर आई कि उनमें से एक पदाधिकारी को एक क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है, वहां कांग्रेस छोटी-मोटी नहीं बल्कि 60 हजार मतों से पीछे रही। उदाहरण दिया जा रहा है कि पड़ोस के ही रहने वाले एक सह प्रभारी ने अपने अधिन वाले दो विधानसभा में पार्टी की नैया पार लगाई, उनसे सीख लेनी चाहिए। मामला जो भी कांग्रेसी जिस तरह हार के पहले और अब एक दूसरे को नीचा दिखाकर पूरी मिट्टी पलीत करने में लगे हैं।

वार्डों में पीछे रहने वालों की तलाश

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों में विभिषणों की तलाश हो रही है। अभी सबकी नजर बैतूल शहर में लगी हुई है। मतदान के बाद जिस तरह वार्ड के पार्षद और कुछ प्रभारी डिंगे हाक रहे थे, परिणाम के बाद सारी हेकड़ी निकल गई, जिन्होंने बड़ी लीड दिलाने की जानकारी दे दी थी। जीत के लिए डीजे भी बुक करवा दिए थे। ऐसे विभिषणों को कांग्रेस तलाश रही है कि इतनी बड़ी चूक कहा से हुई। भाजपा में भी ऐसे लोगों की तलाश की जा रही है जो परंपरागत वार्डों से कांग्रेस को बढ़त नहीं दिला पाए। पहले इन नेताओं ने भी जोरशोर से दावा किया था कि तगड़ी बढ़त मिलने वाली है, लेकिन परिणाम आने के बाद जो स्थिति निर्मित हुई, इसे देखकर अब वे बड़े नेताओं के सामने मुंह तक नहीं दिखा पा रहे हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button