Betul News: सांझवीर टाईम्स का प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह कल

जिले की विभिन्न क्षेत्र की 22 विभूतियां होगी सम्मानित दोपहर 1 बजे शुरू होगा कार्यक्रम

Betul News: बैतूल। प्रयोगधर्मी अखबार के नाम से ख्याति अर्जित कर चुके बैतूल जिला मुख्यालय से प्रकाशित होने वाले सांध्य हिंदी दैनिक सांझवीर टाईम्स का प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह कल 21 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। होटल आभाश्री के सामने वृंदावन गार्डन में इस गरिमामय और ऐतिहासिक कार्यक्रम में जिले की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सांझवीर प्रतिष्ठा अलंकरण दिया जाएगा।

इसी कार्यक्रम में सांझवीर के सहयोगियों के अलावा अखबार में सहयोग करने वाले, टीम सांझवीर टाईम्स के संवाददाताओं, एग्जिट पोल के सर्वेक्षकों के अलावा अन्य लोगों को भी मंच से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा बाई उइके, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, जिपं अध्यक्ष राजा पवार, नपा अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम ठीक 1 बजे शुरू हो जाएगा।

सांझवीर टाईम्स के प्रकाशन के हाल ही में 11 वर्ष पूरे हुए हैं। उपलब्धि के इस क्षण को अविस्मरणीय बनाने के लिए यादगार कार्यक्रम करने का निर्णय लिया था। सांझवीर टाईम्स के प्रकाशक- संपादक पंकज सोनी ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कई ऐसी विभूतियां हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर आदिवासी बाहुल्य जिले का नाम रोशन किया है। इनमें से कई विभूतियां ऐसी है, जिन्हें मंच प्रदान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐसी ही विभूतियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सांझवीर प्रतिष्ठा अलंकरण का ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपलब्धि हासिल करने वाली विभूतियों का लघु वीडियो एलईडी पर दिखाकर उनके संस्मरण को करीब से जानने का भी छोटा प्रयास किया जा रहा है।

यह विभूतियां होगी सम्मानित

सांझवीर टाईम्स के संपादक पंकज सोनी ने बताया किसी स्थानीय अखबार ने पहली मर्तबा अलग-अलग क्षेत्रों में जिले का नाम रोशन करने पर उन्हें मंच प्रदान करने का प्रयास किया है। इसी क्रम में कुल 22 विभूतियों को सांझवीर प्रतिष्ठा अलंकरण दिया जाएगा। इनमें सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरणविद और पद्मश्री मोहन नागर, प्राकृतिक प्रेमी- सामाजिक कार्यकर्ता तरूण वैध, लाडो फाउंडेशन के अनिल यादव, राष्ट्रराक्षा समिति-आटो एंबुलेंस की गौरी बालापुरे, बालिका शिक्षा- भिक्षावृत्ति उन्नमूलन से जुड़ी रेखा गुजरे, राष्ट्रीय ङ्क्षहदू युवा वाहिनी की कविता मालवीय, ओझाढाना के 200 बच्चों को शिक्षा देने वाली प्राचार्य जयश्री शाह, दोनों आंखों से नेत्रहीन शिक्षक रूपेश मानकर, भारतीय नेत्रहीन महिला क्रिकेट टीम की विकेट कीपर दुर्गा ऐवले, सक्रिय समाजसेवी और राक्तदाता सतीश पारख, जिला चिकित्सालय में मरीजों को 12 माह पौष्टिक आहर का वितरण करने वाली संस्था अंकुरित आहर परिवार, 8 वर्षों में 3 हजार सर्पाे का रेस्क्यू करने वाले सर्प विशेषज्ञ विशाल विश्वकर्मा, गणित और अंग्रेजी विषयों मकें बच्चों को जीनियस बनाकर राष्ट्रीय स्तर पर ओलंपियड में जीत दिलाने वाले निरंजन विश्वास, वरिष्ठ नागरिक संगठन से जुड़े और हजारों मोतियाबिंद आपरेशन कर आंखों की रोशनी देने वाले केके पांडे, कैंसर की जंग जीतकर सामाजिक, खेल गतिविधियों में सक्रिय कैंसर फाइटर हेमंतचंद्र बबलू दुबे, देश भर के कैंसर रोगियों को नि:शुल्क औषधि देने वाले कान्हावाड़ी के बाबूलाल भगत, सेना और अग्निवीर के लिए सैकड़ों आदिवासी विद्यार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षक पवन अहाके, माया नगरी मुंबई में फिल्म निर्माता-निदेशक करण कश्यप, रेलवे स्टेशन और फुटपाथों पर रहने वाले गरीबों को हर दिन भोजन कराने वाले रोटी परिवार के आरके विजयकर और 90 मर्तबा रक्तदान करने वाले रक्तवीर मोईज फाकरी शामिल हैं।

सहयोगियों और टीम को भी मिलेगा सम्मान

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र की विभूतियों के अलावा अखबार को निरंतर सहयोग करने वाले जिले के 22 लोगों को भी अतिथियों के द्वारा सांझवीर सहयोग रत्न अलंकरण दिया जाएगा। इसके अलावा विधानसभा और निकाय चुनाव में जिले के दूरुस्थ अंचलों तक सांझवीर के सटीक एग्जिट पोल को परिणाम के करीब पहुंचाने वाले करीब 23 सर्वेक्षकों को भी सहयोग रत्न से नवाजा जाएगा। इसके अलावा सांझवीर की बैतूल टीम और क्षेत्रीय संवाददाताओं का भी अखबार के 12 वर्ष में पर्दापण पर सम्मान किया जाएगा। दूसरी ओर जिले की पत्रकारिता में पीएचडी करने वाले पहले पत्रकार डॉ मयंक भार्गव और भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार अनुराग मालवीय को उनकी विशिष्ठ उपलब्धि पर विशेष अलंकरण प्रदान किया जाएगा। सांझवीर टाईम्स के प्रकाशक-संपादक पकंज सोनी ने बताया कि कार्यक्रम ठीक 1 बजे शुरू हो जाएगा। उन्होंने सभी आमंत्रितों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button