Betul News: मोहन की बांसुरी शांति से बजती रहेगी: उमा भारती

अल्प प्रवास पर शाहपुर पहुंची पूर्व सीएम ने हेमंत को बताया संगठन का मजबूत नेता

Betul News: शाहपुर। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने नागपुर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन से भोपाल लौटते समय शाहपुर में अल्प प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने वन विभाग के रेस्ट हाउस में कुछ समय विश्राम किया और क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की।

 रेस्ट हाउस में ठहराव के दौरान उमा भारती ने वन विभाग के एसडीओ उत्तम सिंह से क्षेत्रीय गतिविधियों और वन प्रबंधन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जिला उन्हें अत्यंत प्रिय है और सतपुड़ा की वादियों की प्राकृतिक सुंदरता उन्हें हमेशा आकर्षित करती है। उन्होंने यहां के घने जंगलों, नदियों और शांतिप्रिय लोगों की विशेष प्रशंसा करते हुए क्षेत्र से अपने आत्मिक लगाव का उल्लेख किया।

प्रदेश की राजनीति पर बातचीत करते उमा भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि मोहन की बांसुरी प्रेम और शांति से बजती रहेगी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को शांत स्वभाव का बताते हुए संगठन को मजबूत दिशा देने वाला नेता बताया। आगामी समय में निगम एवं मंडलों की संभावित नियुक्तियों को लेकर उन्होंने सकारात्मक संकेत दिए और कहा कि सभी निर्णय प्रदेशहित को ध्यान में रखकर लिए जाएंगे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button