Betul Exit Poll : सांझवीर के एग्जिट पोल को राजनीतिज्ञों की मिली मुक्तकंठ से प्रशंसा
Betul Exit Poll: Saanjveer's exit poll received vociferous praise from politicians.

सभी ने कहा- जिले में नवाचार करने का श्रेय सिर्फ शाम के अखबार सांझवीर को
Betul Exit Poll : (बैतूल)। प्रिंट मीडिया में इतिहास रचते हुए संभवत: बैतूल ऐसा जिला है, जहां के शाम को निकलने वाले बहु प्रसारित सांध्य हिंदी दैनिक सांझवीर टाईम्स ने पत्रकारिता में नया आयाम रचते हुए सटीक एग्जिट पोल निकालने की परंपरा शुरू की है। पिछले तीन चुनावों में इस परंपरा को निभाते हुए बड़ा जोखिम उठाया। सांझवीर टाईम्स ने सबसे पहले सारणी नगरपालिका और चिचोली- आठनेर नगर परिषद में 2017 में हुए निकाय चुनाव से एग्जिट पोल करने का महज प्रयास किया था, लेकिन इसके परिणाम जिस तरह मतगणना के बाद हुबहू मिले तो टीम का हौसला जबरदस्त बढ़ गया।
इसके बाद 2018 के विधानसभा चुनाव के पांचों क्षेत्रों के एग्जिट पोल सटीक होने के बाद न सिर्फ बैतूल जिला बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों के लोगों का भी ऐसा विश्वास बना कि वर्तमान चुनाव में भी एग्जिट पोल करने का सांझवीर ने बीड़ा उठाया। 3 दिसंबर को आए चुनाव परिणाम एग्जिट पोल से मिलते -जुलते आने के बाद टीम को जिस तरह बधाइयां मिल रही है, इससे नया उत्साह और कुछ नया करने की प्रेरणा मिल रही है। सांझवीर टाईम्स ने सटीक एग्जिट पोल करने के बाद शहर के भाजपाई और वरिष्ठ कांग्रेसियों से इस बारे में चर्चा कर राय जानी। प्रस्तुत उनसे चर्चा के प्रमुख अंश..
सांझवीर टाईम्स बैतूल एक ऐसा अखबार है, जो नए नवाचारों के लिए जाना जाता है। मैं व्यक्तिगत रूप से इस अखबार का नियमित पाठक हूं। हर बार की तरह इस बार भी जिस तरह जोखिम उठाकर जिस तरह सांझवीर टाईम्स ने एग्जिट पोल करने का साहस किया और परिणाम सटीक निकले, इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। इसके पूर्व में चुनावों में एग्जिट पोल परिणामों के करीब रहने से आने वाले चुनाव में तैयारी करने के मौके मिल जाते हैं। पूरी टीम एग्जिट पोल के लिए बधाई के पात्र है।
आदित्य शुक्ला, जिला अध्यक्ष भाजपा
वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में मुझे याद है कि सूचनाओं के माध्यम से मुझे पीछे होने की जानकारी मिली थी, लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत और रूझानों से जीत के प्रति आश्वस्त था। बची कसर सांझवीर टाईम्स के एग्जिट पोल ने निकाल ली और सटीक आंकड़े भी बता दिए थे। इस बार भी एग्जिट पोल परिणामों से करीब रहा। आदिवासी अंचल में इस तरह का प्रयोग करना किसी जोखिम से कम नहीं है।
डॉ. योगेश पंडाग्रे विधायक आमला
पिछले कुछ वर्षों से सांझवीर टाईम्स का सटीक एग्जिट पोल का प्रकाशन किया जा रहा है। यह एक अच्छा प्रयास है कि छोटे जिले से मेहनत कर सांझवीर टाईम्स की टीम एग्जिट पोल निकाल रही है। टीम ने जिस मेहनत से इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाया है, इसके लिए सभी बधाई के पात्र है। भविष्य में भी इस तरह के प्रयोग करते रहने के लिए मेरी ओर से टीम को शुभकामनाएं।
निलय डागा, पूर्व विधायक बैतूल
बैतूल छोटा जिला है। आदिवासी बाहुल्य होने के कारण यहां के परिणाम का अनुमान लगाना काफी कठिन होता है। इसके बावजूद सांझवीर टाईम्स द्वारा जिस तरह एग्जिट पोल का साहसिक प्रयास किया है, यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है। गांव-गांव तक पहुंचकर टीम ने जिस तरह एग्जिट पोल निकालकर परिणाम के पहले लोगों के सामने रखा, इससे सांझवीर की पत्रकारिता को और मजबूती मिलेगी।




