Exit Poll : सांझवीर ने 43 हजार मतदाताओं तक पहुंचने का दुस्साहस किया
Exit Poll: Sanjveer had the audacity to reach out to 43 thousand voters.

गांव-गांव तक पहुंची सांझवीर की टीम, कल से शुरू होगा एग्जिट पोल के नतीजों का प्रकाशन
Exit Poll : (बैतूल)। कौन कहता यारों, आसमान में सुराग नहीं होता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो….. की इन पंक्तियों चरितार्थ किया है बैतूल से प्रकाशित लोकप्रिय और बहुप्रसारित सांध्य हिंदी दैनिक सांझवीर टाईम्स। दरअसल विधानसभा चुनाव के बाद अपनी प्रयोगधर्मी पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए एग्जिट पोल करने का बढ़ा जोखिम और दुस्साहस किया है। इस दुस्साहस का ही परिणाम है कि टीम इस बार जिले के बैतूल समेत मुलताई, आमला, घोड़ाडोंगरी, भैंसदेही के शहरी और हर ग्रामीण अंचलों तक पहुंचकर एग्जिट पोल करने में सफल हुई है।
एग्जिट पोल के नतीजे चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार कल 30 नवंबर को अंतिम चरण में तेलांगना राज्य के मतदान होने पर शाम 6 बजे के बाद प्रसारण करेंगे। पहले दिन सांझवीर टाईम्स जिला मुख्यालय की चर्चित बैतूल और मुलताई विधानसभा के चुनाव परिणामों के पहले एग्जिट पोल की वस्तुस्थिति से पाठकों को अवगत कराएगा।
देश में वैसे अनुमान के आधार पर इलेक्ट्रानिक मीडिया ओपिनियन और एग्जिट पोल को वर्षों से कराते आ रहा है। इलेक्ट्रानिक मीडिया के ओपिनियन- एग्जिट पोल से प्रेरित होकर पिछले कुछ वर्षों से बैतूल से भोपाल से बहुप्रसारित सांध्य हिंदी दैनिक सांझवीर टाईम्स ने एग्जिट पोल का प्रसारण शुरू किया है। इसके नतीजे इतने बेहतर और करीबी मिले हैं कि विधानसभा चुनाव में भी बड़ी संख्या में लोगों ने एग्जिट पोल करने का आग्रह किया था।
पाठकों और जिले के लोगों के आग्रह पर सांझवीर टाईम्स ने इस बार विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन 17 नवंबर और इसके बाद गांव-गांव, शहर, कस्बों, खेतों, पगडंडियों तक पहुंचकर सटीक एग्जिट पोल करने का दुस्साहस किया है। हम एग्जिट पोल करने का प्रयास भर कर रहे हैं। इसके परिणाम 3 दिसंबर की मतगणना के बाद स्पष्ट हो जाएंगे। एग्जिट पोल केवल एक प्रयास है, सटीक परिणाम का दावा नहीं किया जा सकता है, लेकिन परिणाम मतगणना के बाद मिलते-जुलते रहेंगे।
9 दिनों में हर विधानसभा के गांवों तक पहुंची टीम
सांझवीर टाईम्स की लगभग 25 साथियों की सशक्त टीम ने एग्जिट पोल की शुक्रवार 17 नवंबर को मतदान के दिन बैतूल विधानसभा के बैतूल शहर, बैतूल बाजार और आठनेर नगर में की थी। इसके बाद अगले दिन से बैतूल विधानसभा के गांव-गांव तक पहुंचकर बॉक्स में गोपनीय तरीके से टीम ने अपने पसंद के प्रत्याशियों की पर्चियां डलवाई। बैतूल के बाद यह कारवां घोड़ाडोंगरी पहुंचा। जिले की सबसे बड़ा विधानसभा होने के कारण टीम चिरापाटला के अंतिम गांव तक पहुंची तो 3 क्षेत्र से जुड़े निकाय और अन्य ग्रामों मेें भी पहुंचने का साहस किया। इसके बाद आमला-सारणी, मुलताई और भैंसदेही विधानसभा के दूरस्थ गांवों में पहुंचकर एग्जिट पोल को अंजाम तक पहुंचाया। महाराष्ट्र की सीमा से सटे भैंसदेही के कुकरू, मुलताई के सालबर्डी तक भी हमारी टीम ने पहुंचकर सटीक एग्जिट पोल करने का एक प्रयास मात्र किया है।
कल पहले दिन बैतूल और मुलताई के परिणाम पाठकों के सामने
सांझवीर टाईम्स के प्रकाशक/ संपादक पंकज सोनी ने बताया कि चुनाव आयोग के नियमानुसार 30 नवंबर को शाम 6 बजे के बाद सबसे पहले बैतूल और मुलताई विधानसभा के चुनाव परिणाम प्रकाशित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बैतूल और मुलताई सीट पर इस समय सबकी नजर टिकी हुई है। चूंकि मुकाबला काफी करीब है, इसलिए हर किसी उत्सुकता है कि दोनों विधानसभा में कौन जीत हासिल कर सकता है। लोगों की जिज्ञासाओं को तीन दिन पहले दूर करने के लिए 30 नवंबर को बैतूल और मुलताई का एग्जिट पोल प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 1 और 2 दिसंबर को आमला, घोड़ाडोंगरी एवं भैंसदेही के एग्जिट पोल का प्रकाशन किया जाएगा।
43 हजार से अधिक लोगों ने दिखाई अपनी रूचि
इस बार सांझवीर टाईम्स के एग्जिट पोल अन्य बार की अपेक्षा काफी उत्साह जनक रहा है। दरअसल ग्रामीण क्षेत्रों में मताधिकार के प्रयोग के बाद एग्जिट पोल में गोपनीय रूप से पर्चियां डालने में लोग कतराते हैं, लेकिन जब उन्हें अपनी वोट की गोपनीयता को लेकर जानकारी दी गई तो न सिर्फ शहरी बल्कि ग्रामीण अंचलों के लोगों ने भी बड़ी संख्या में अपनी पसंद के उम्मीदवारों की पर्चियां बॉक्स में डाली है।
पर्चियां रात में सांझवीर टाईम्स के कार्यालय में गिनती की गई। इन जिले की पांच विधानसभाओं में इस बार रिकार्ड 43 हजार से अधिक लोगों ने अपनी पसंद के उम्मीदवारों को बताया है। इसी आधार पर हम सटीक एग्जिट पोल का परिणाम के पहले प्रकाशन करेंगे। उम्मीद है हमारी यह पहल न सिर्फ जिले बल्कि प्रदेश के लोगों को भी पसंद आएगी। आप सभी की प्रतिक्रियाओं से सांझवीर टाईम्स की टीम का हौसला अफजाई होगा।




