Betul News: सड़क निर्माण में मिली खामियां, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ निलंबित

प्रमुख सचिव और मुख्य अभियंता के निरीक्षण में खुली पोल
Betul News: बैतूल। चिचोली से भीमपुर निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पूर्वक न होने के बाद पिछले दिनों अल्प प्रवास पर आए लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव और मुख्य अभियंता ने बैतूल एसडीओ अखिलेश कवड़े को निलंबित कर दिया है। दोनों अधिकारियों ने सड़क निर्माण का मुआयना करने के बाद यह कार्रवाई की है। अधिकारियों की इस कार्रवाई के बाद पूरे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 अगस्त को पड़ोसी जिले छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में राजधानी भोपाल से अधिकांश विभाग प्रमुख भी छिंदवाड़ा पहुंचे।
सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौटते समय पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव और आईएएस सुखबीर सिंह एवं प्रमुख अभियंता एसटी वर्मा सड़क मार्ग से बैतूल पहुंचे थे। दोनों अधिकारियों ने बैतूल में निर्माणाधीन कार्यों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद दोनों अधिकारी निर्माणाधीन चिचोली-भीमपुर सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे तो भीमपुर से चिचोली के बीच बन रही इस सड़क में दोनों ने कार्य की गुणवत्ता का बारिकी से मुआयना किया तो मटेरियल की गुणवत्ता नहीं पाई गई।
इस पर उन्होंने तत्काली नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर बैतूल एसडीओ अखिलेश कवड़े को निलंबित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पीडब्लयूडी के ईई मनीष मरकाम को भी फटकार लगाते हुए नोटिस दिए जाने की जानकारी सामने आई है। विभाग के प्रमुख सचिव और प्रमुख अभियंता की इस कार्रवाई के बाद पूरे पीडब्ल्यूडी में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि निलंबित होने वाले एसडीओ काम के प्रति काफी सजग रहते हैं, लेकिन उन पर गाज करने से पूरा महकमा अंचबित है।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के ईई मनीष मरकाम ने बताया कि प्रमुख सचिव और मुख्य अभियंता ने भीमपुर से चिचोली तक बनने वाली डामरीकृत सड़क का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने सड़क की गुणवत्ता में कमी मिली। इसके बाद एसडीओ कवड़े को निलंबित किया गया है। फिलहाल उनका मुख्यालय बैतूल निर्धारित किया गया है। मामले की जांच भी की जा रही है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com



