Betul Ki Khabar: ब्लॉक के बाहर दुकानें लगाने की यातायात पुलिस की मुनादी
Betul Ki Khabar: Traffic police announces setting up of shops outside the block

दुकानदारों को दिया सामग्री जब्त करने का अल्टीमेटम
Betul Ki Khabar: बैतूल। कोठीबाजार क्षेत्र में प्रति सप्ताह गुरुवार और रविवार लगने वाले सब्जी बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने अब सख्त रुख अपना लिया है। सड़क किनारे लगाए गए ब्लॉक छोड़कर इसके बाहर दुकानें लगाने का अल्टीमेटम जारी कर दिया गया है। सड़कों पर अवैध रूप से दुकानें लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी भी शुरू हो गई है। रविवार यातायात पुलिस ने लल्ली चौक से कोतवाली थाने के बीच मुनादी कर दुकानदारों को अंतिम चेतावनी दे दी है।ब्लाक पर जो भी दुकान नजर आएगी उस दुकानदार के खिलाफ की जाने वाली कार्यवाही के फलस्वरूप सामग्री जब्त करने का प्रावधान रखा गया है।
कोठीबाजार क्षेत्र में सप्ताह के दो दिन बड़ा बाजार लगता है। बाजार में सड़क के दोनो तरफ लगभग 700 दुकान लगाई जाती हैं। दुकानें सड़क पर ही लगाए जाने से आम नागरिकों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में व्हाइट टापिंग सड़क बनने के बाद सड़क के दोनों तरफ 5-5 फिट के हिस्से में ब्लाक लगाए गए हैं। इन्हीं ब्लॉकों पर सब्जियों की दुकाने लगनी शुरू हो गई थी। इससे व्यवस्था फिर बिगड़नी शुरू हो गई। लिहाजा यातायात पुलिस को भी सख्ती करने पर मजबूर होना पड़ा।
मुनादी में सख्त निर्देश
यातायात पुलिस ने मुनादी के माध्यम से स्पष्ट किया कि ब्लॉक के हिस्से में किसी भी प्रकार की सब्जी दुकानें या अन्य सामग्रियों की दुकाने लगाना पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया गया है। क्योंकि इससे न केवल यातायात में बाधा उत्पन्न होती है, बल्कि बाजार में खरीददारी करने आने वाले आम नागरिकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस का कहना है कि बार-बार समझाइश के बावजूद कुछ दुकानदार नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इस कारण अब सख्त कार्रवाई ।
चेतावनी के तहत दुकानदारों को अल्टीमेटम दे दिया गया है कि वे निर्देशों का पालन करें अन्यथा सामग्री जब्ती की कार्रवाई की जाएगी,और संबंधित दुकानदारो पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई जनता की सुविधा और सुरक्षा के लिए की जा रही है ताकि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। यातायात पुलिस के अल्टीमेटम के बाद बाजार में व्यवस्था नजर भी आने लगी। सड़क के खुलने से यातायात भी सुचारू रूप से चलता नजर आने लगा।
इनका कहना….
यातायात की समस्या कई दिनों से बनी हुई थी। सड़क बनने और ब्लाक लगने के बाद मुनादी करवा दी गई है। बाजार व्यवस्थित रूप से लगा हुआ है। जो भी दुकानदार निर्देशो का उलंघन करेगा कार्यवाही की जाएगी।
गजेंद्र केन यातायात थाना प्रभारी बैतूल



