Betul Police : कर्नाटक और केंद्र का बल पांच विधानसभाओं में कराएगा चुनाव

Betul Police: Karnataka and Central forces will conduct elections in five assemblies

6 हजार 50 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होगी, जिले के अलावा 2600 सुरक्षाकर्मी बाहर के रहेंगे

Betul Police : (बैतूल)। जिले की पांच विधानसभाओं में बिना किसी व्यवधान के चुनाव संपन्न कराए जाने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमनबीर सिंह बैंस की अगुवाई में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली गई है। चुनाव सम्पन्न कराए जाने के लिए अलग -अलग सेक्टरों में जहां कर्मचारी निष्ठा के साथ अपने काम में लगे हुए हैं तो वहीं सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम कर लिए गए हैं।

वर्ष 2023 के चुनाव में प्रत्येक बूथ के साथ-साथ शहरी एवं नगरीय क्षेत्रों में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। जिले की पांचों विधानसभाओं में लगभग 6050 सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने की तैयारी है। इसमें स्थानीय पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा बाहर से भी फोर्स को बुलाया गया है। चुनाव में सुरक्षा को लेकर पूरी सक्रियता बरती जा रही है।

कर्नाटक से बुलाया फोर्स

जानकारी के अनुसार कर्नाटक से फोर्स बुलवाया गया है। सूबेदार संदीप सुनेश ने बताया कि विशेष सुरक्षा के लिए कर्नाटक से कुल 1400 सुरक्षा कर्मियों का दल बैतूल पहुंचेगा। सभी सुरक्षा कर्मी हथियारों से लैस रहेंगे। इन सुरक्षा कर्मियों की सभी बूथों पर तैनाती की जाएगी। इसके अलावा सेंट्रल से लगभग 1200 सुरक्षा कर्मियों का आर्म्स फोर्स भी बुलवाया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

2000 एसपीओ की लगेगी ड्यूटी

चुनावों को लेकर मतदान के दो दिन पहले ही सभी की तैनाती संबंधित ड्यूटी पॉइंट पर लगाए जाने के निर्देशों के अनुसार मेप तैयार किया गया है। ड्यूटी पर लगाए गए फोर्स की मॉनिटरिंग करने के हिसाब से लगभग 2000 एसपीओ की तैनाती की जाएगी। पांचों विधानसभाओं में यह एसपीओ सुरक्षा की निगरानी करेंगे।

लोकल पुलिस और होमगार्ड के जवान भी रहेंगे तैनात

विधानसभा चुनावों में किसी प्रकार का कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए विशेष ध्यान रखा जाएगा। जिले की भौगोलिक स्थिति के अनुसार 800 की संख्या में लोकल पुलिस का बल और लगभग 200 की संख्या में होमगार्ड का बल लगाया जाना है, क्योंकि सभी विधानसभाओं की भौगोलिक स्थिति का ज्ञान पुलिसकर्मियों और होम गार्ड को रहने से सुरक्षा बंदोबस्त में काफी आसानी होने के साथ-साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद भी मिल जाएगी।

फोर्स की स्थिति

  • आर्म्स फोर्स सेंट्रल- 1200
  • कर्नाटक फोर्स- 1400
  • वन विभाग- 450
  • लोकल पुलिस- 800
  • होमगार्ड- 200
  • एसपीओ- 2000

 

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button