Betul Accident News: स्टेट हाइवे पर सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत
Betul Accident News: Brother-in-law and brother-in-law died in a road accident on state highway

ब्रेकर से उछली बाइक, पुलिया की साइड वाल से टकराए जीजा-साले
Betul Accident News: सारनी। बिस्नूर काजली से बहन के घर जा रहे जीजा साले की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना सारनी में स्टेट हाइवे 43 पर एमपीपीजीसीएल के सुरक्षा बैरियर की पुलिया के पास बने ब्रेकर की है। बताया जा रहा है कि मोटर साइकिल पर संवार होकर बिस्नूर काजली से अजय जावलकर, प्रकाश पाटिल और गोपाल शोभापुर कालोनी जा रहे थे। बुधवार सुबह करीब 10 बजे पुलिया के पास बने सीमेंट कंक्रीट के ब्रेकर से उछलकर मोटर साइकिल साइड वाल के पास गिरी। जबकि बाइक पर संवार अजय, गोपाल और प्रकाश साइड वाल से टकरा गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना स्थल पर ही अजय जावलकर की मौत हो गई। जबकि प्रकाश पाटिल ने उपचार के दौरान घोड़ाडोंगरी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं गोपाल की हालत नाजुक बनी है। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद घोड़ाडोंगरी अस्पताल से बैतूल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अजय जावलकर और प्रकाश पाटिल आपस में जीजा-साले हैं। अजय बिस्नूर काजली निवासी है। जबकि प्रकाश पाटिल हिवरा के रहने वाले हैं।
हादसे का कारण बन रहे ब्रेकर
गति निंयत्रित करने सड़क पर बनाए गए ब्रेकर हादसों का कारण बन रहे हैं। सीमेंट कंक्रीट से बने स्टेट हाइवे पर सीमेंट कंक्रीट के ही ब्रेकर बना देने से रोड और ब्रेकर का कलर एक हो गया है। यह ब्रेकर लोकल के वाहन चालकों के समझ तो आते हैं, लेकिन बाहरी लोग जो पहली या दूसरी बाहर इस मार्ग से गुजरते हैं। उन्हें बिलकुल भी समझ नहीं आते। जिसके चलते तेज गति वाले वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। शहर में सेंट्रल स्कूल, शॉपिंग सेंटर, टॉकिज वाले मार्ग पर भी सीमेंट कंक्रीट के ब्रेकर के चलते गंभीर हादसे हो चुके हैं। ब्रेकर के चलते हो रहे इन हादसों को रोकने बे्रकर को काले और सफेद रंग से रंगने की जरूरत है।
इनका कहना –
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।
जयपाल इवनाती, टीआई, सारनी।




