Amla Politics : निशा को उम्मीदवार बनाया तो आमला में बड़ी बगावत के आसार

Amla Politics: Chances of major rebellion in Amla if Nisha is made a candidate.

मालवे समर्थक सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी छोड़ने की तैयारी में, बढ़ सकती है परेशानी

Amla Politics : (आमला)। विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद कांग्रेस आमला में डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के कारण अपना उम्मीदवार तय नहीं कर पा रही है। उनके इस्तीफे की प्रक्रिया के बीच टिकट के अन्य दावेदार भी अब हाइकमान से नाराज दिख रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि पिछले दिनों कांग्रेस नेता मनोज मालवे अपने समर्थकों के साथ छिंदवाड़ा जाकर शक्ति प्रदर्शन कर चुके हैं।

कांग्रेस सूत्रों के हवाल से खबर आ रही है कि यदि बांगरे का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद उन्हें उम्मीदवार बनाया जाता है तो यहां बड़ी बगावत के आसार दिखाई दे रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं। यह खबर आमला से निकलकर आग की तरह जिला मुख्यालय तक पहुंच गई है।

सूत्र बताते हैं कि आमला-सारणी विधानसभा में कांग्रेस पैराशूट प्रत्याशी को एक्सेप्ट करने को तैयार नहीं है और ब्लॉक कांग्रेस के मंडलम सेक्टर सहित युवक कांग्रेस सेवादल एवं कांग्रेस के समस्त विंग के पदाधिकारी अपना इस्तीफा देने की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आम जनता की आवाज को देखते हुए यह कदम उठाने जा रहे हंै। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस पदाधिकारियों ने हाईकमान को संदेश दे दिया है कि निशा बांगरे को पैराशूट प्रत्याशी बनाया जाता है तो कोई भी उनका काम नहीं करेंगे।

एक खबर यह भी आ रही है कि मनोज मालवे की टिकट कटने पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी या निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए भी कार्यकर्ता दबाव बना रहे हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है की पार्टी अगर स्थानीय प्रत्याशी की अनदेखी करती है तो क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता अपना इस्तीफा देकर मनोज मालवे के साथ खड़े रहेंगे और उन्हें चुनाव लड़कर जीताकर भी लाएंगे। सूत्रों की माने तो कांग्रेस में उठ रहे बगावती सुर का जिले में भी काफी असर देखने को मिल सकता है और कांग्रेस को भरी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

गोंडवाना के पदाधिकारी लगातार संपर्क में (Amla Politics)

एक अन्य सूत्र ने बताया कि कांग्रेस में निशा बांगरे को प्रत्याशी बनाने की सुगबुगाहट के बाद गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी सक्रिय हो गए है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ ही आदिवासी नेता मनोज मालवे से संपर्क साधने में लग गए है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के प्रमुख दावेदार मनोज मालवे को पार्टी प्रत्याशी घोषित नहीं करती है तो मनोज मालवे गोंडवाना से चुनाव लड़ सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो आमला में कांग्रेस की मुसीबत बढ़ने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button