Betul News : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को आमला और खेड़लीबाजार मे आमसभा लेंगे

Betul News: Union Minister Nitin Gadkari will hold public meetings in Amla and Khedlibazar on Tuesday.

प्रत्‍याशी डॉ. योगेश पंडागरे के पक्ष मे मतदान की अपील करेंगे

 

Betul News : आमला-भाजपा प्रत्‍याशी डॉ. योगेश पंडागरे के पक्ष मे कल मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बोरदेही के खेड़लीबाजार और आमला मे आमसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ प्रत्‍याशी डॉ. योगेश पंडागरे भाजपा जिला अध्‍यक्ष बबला शुक्‍ला विधानसभा प्रभारी राजेश आहूजा, पीजे शर्मा, नगर मंडल अध्‍यक्ष रामकिशोर देशमुख, यदुराज रघुवंशी,यशवंत यादव सहित अन्‍य वरिष्‍ठ भाजपा नेता भी उपस्थित रहेंगे।

भाजपा नगर मंडल अध्‍यक्ष रामकिशोर देशमुख,यदुराज रघुवंशी,यशवंत यादव ने बताया। कि पहली सभा दोपहर 2 बजे खेड़लीबाजार के बाजार चौक मे एवं इसके पश्‍चात् दोपहर 3 बजे आमला मे पुलिस थाने के पीछे होगी।

सोमवार को भी जारी रहा जनसंपर्क

भाजपा जिला उपाध्‍यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर ने बताया प्रत्‍याशी डॉ0 योगेश पंडागरे ने मंगलवार को भी सघन जनसंपंर्क किया। मंगलवार को ग्राम जंबाड़ा जंबाड़ी कुटखेड़ी माहोली रानीडोंगरी गुवाड़ीढाना खापाखतेड़ा देवगाव कनौजिया खानापुर सहित आस-पास के अन्‍य गावों मे जनसंपंर्क किया।

खेड़लीबाजार मे शुरू हुआ भाजपा कार्यालय

रविवार को भाजपा जिला अध्‍यक्ष बबला शुक्‍ला ने खेड़लीबाजार मे भी भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय एवं सेक्‍टर प्रभारी राहुल साहू ने बताया उनके व्‍दारा खेड़लीबाजार सहित आस-पास के गावों मे भी जनसंपंर्क किया गया।

महिलाएं उतार रही आरती

भाजपा प्रत्‍याशी डॉ0 योगेश पंडागरे के सहज और सरल स्‍वभाव के कारण मतदाता उनका क्षेत्र मे लगातार स्‍वागत करते नजर आ रहे है। जनसंपंर्क के दौरान महिलाएं पंडागरे की आरती उतारते नजर आ रही है। जबकि उनके प्रचार मे बड़ी तादाद मे महिलाएं भी क्षेत्र मे जनसंपंर्क कर रही है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button