Akshay Tated : सेवाभाव के रूप में मना अक्षय का जन्मदिन

Akshay Tated: Akshay's birthday celebrated as a gesture of service

मानसिक दिव्यांगों और वृद्धों को दिवाली के वितरित किए मिष्ठान, दीपक भी खरीदे

Akshay Tated : (बैतूल)। जिले के सक्रिय समाजसेवी और स्प्रेडिंग स्माईल गु्रप के संस्थापक अक्षय तातेड़ का जन्मदिन बुधवार को सेवाभाव के रूप मनाया गया। वैसे अक्षय के जन्मदिन पर बीती रात 12 बजे से बधाईयां देने का सिलसिला शुरू हो गया था, लेकिन सुबह केक सेरेमनी करीब दो दर्जन से अधिक स्थानों पर होते रही। सुबह से लेकर दोपहर तक अपनी टीम के साथ पूरे शहर में केक काटते रहे। सुबह उन्होंने भोजन शाला में अपने हाथों से भोजन परोसा और सभी का आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत उन्होंने दोपहर मानसिक दिव्यांग पुर्नवास घरौंदा पहुंचकर अपने जन्मदिन की खुशियां बांटी।

Akshay Tated : सेवाभाव के रूप में मना अक्षय का जन्मदिन
Akshay Tated : सेवाभाव के रूप में मना अक्षय का जन्मदिन

इस दौरान उन्हें दिव्यांगों ने बताया कि घरौंदा में रहकर रंगोली, रोशनी करने के लिए दीपक बनाए। अक्षय ने दिव्यांगों द्वारा निर्मित किए गए बड़ी संख्या में दीपक अपनी टीम के लिए खरीद लिए। उन्होंने दिव्यांगों को दिवाली के उपलक्ष्य में मिष्ठान और चाकलेट भी वितरित की। घरौंदा की ओर से उन्हें जन्मदिन पर श्रीफल भेंट किया।

Akshay Tated : सेवाभाव के रूप में मना अक्षय का जन्मदिन
Akshay Tated : सेवाभाव के रूप में मना अक्षय का जन्मदिन

इसके बाद अक्षय और टीम उड़दन स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे, यहां वृद्धों को दीपावली की सामग्री भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और भोजन कराया। यहां से सभी पाढर स्थित ब्लाईंड स्कूल पहुंचे। यहां भी अक्षय ने अपने जन्मदिन की खुशियां मनाई। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में उनके साथी भी साथ थे। हिमांशु दुबे के मुताबिक अक्षय का जन्मदिन इसके अलावा गरीब बच्चों के बीच भी मनाया गया।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button