Betul News : कुन्बी समाज पूछ रहा सवाल- किसने चौपट किया था डॉ. अशोक साबले का राजनैतिक कैरियर?

Betul News: Kunbi community is asking the question - Who ruined the political career of Dr. Ashok Sable?

  • कांग्रेस बताए मंत्री रहते हुए क्यो कटवाई थी डॉ.साबले की टिकिट-बाबा माकोड़े

  • दो बार टिकिट कटने से अपमानित होकर डॉ.साबले ने छोड़ी थी कांग्रेस

Betul News : (बैतूल)। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बैतूल के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता बसंत बाबा माकोड़े ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कुन्बी समाज के नेताओ को अपमानित करने और उनका राजनैतिक कैरियर चौपट करने के लिए टिकिट कटवाने से लेकर चुनाव हरवाने तक षडयंत्र रचा था। आज जिले का बहुसंख्यक कुन्बी समाज कांग्रेस नेताओ से सवाल पूछ रहा है कि कुन्बी समाज के प्रतिष्ठित लोकप्रिय कद्वार कांग्रेस नेता स्व.डॉ. अशोक साबले का राजनैतिक कैरियर किसने चौपट किया था।

श्री माकोड़े ने सवाल उठाया कि कांग्रेस बताए कि मंत्री रहते हुए डॉ. साबले की टिकिट क्यो कटवाई गई थी? कुन्बी समाज आज कांग्रेसी नेताओ से यह भी जानना चाहता है कि लगातार दो बार टिकिट काटकर समाज के कद्दावर कांग्रेस नेता डॉ. अशोक साबले को इतना अपमानित क्यो किया कि उनको कांग्रेस छोड़नी पड़ी। साथ ही हेमंत वागद्रे को चुनाव हरवाने वालो से भी समाज जवाब मांग रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता बाबा माकोड़े ने आरोप लगाया कि बैतूल जिले के बहुसंख्यक कुन्बी समाज के नेताओ की लोकप्रियता से घबराकर कुछ कांग्रेस नेताओ ने मंत्री रहते हुए समाज के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दो बार विधायक रहे डॉ. अशोक साबले की टिकिट कटवाकर स्वयं टिकिट हासिल की गई थी।

दूसरे चुनाव में भी डॉ. साबले को टिकिट नही मिलने दी थी। श्री माकोड़े ने आरोप लगाया कि कुन्बी समाज के नेताओ को अपमानित कर उनका राजनैतिक कैरियर चौपट करने वाले कांग्रेस नेता किस मुंह से भाजपा पर कुन्बी समाज के नेताओ की उपेक्षा का आरोप लगा रहे है। श्री माकोडे़ ने बताया कि भाजपा ने कुन्बी समाज को सम्मान देते हुए बड़ी संख्या में समाज के नेताओ को सत्ता और संगठन में भरपूर प्रतिनिधित्व दिया है। इसलिए बहुसंख्यक कुन्बी समाज भाजपा की रीति-नीति एवं बैतूल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद-पूर्व विधायक हेमंत खण्डेलवाल सहित अन्य भाजपा के जनप्रतिनिधि की विकास की सोच से खासे प्रभावित है। उक्त जानकारी भाजपा प्रत्याशी के मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

डॉ. साबले को कांग्रेस छोड़ सपा से चुनाव लड़ने किया मजबूर

वरिष्ठ भाजपा नेता बाबा माकोड़े ने आरोप लगाया कि बैतूल विधानसभा क्षेत्र के कुछ कांग्रेस नेताओ ने कुन्बी समाज के कद्दावर कांग्रेस नेता स्व. डॉ. अशोक साबले की चिकित्सा शिक्षा मंत्री रहते हुए पहले 1998 के चुनाव में टिकिट काटकर स्व. विनोद डागा को बैतूल विधानसभा उम्मीदवार बनाया गया। उसके बाद 2003 के चुनाव में भी डॉ. साबले को उम्मीदवार नही बनाते हुए स्व.विनोद डागा को टिकिट दी गई। जिससे उपेक्षित और अपमानित महसूस करते हुए डॉ. साबले ने कांग्रेस छोड़कर सपा से चुनाव लड़ा था। श्री माकोड़े ने बताया कि डॉ. अशोक साबले बैतूल विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे थे। तात्कालिक मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने डॉ. साबले को चिकित्सा शिक्षा मंत्री के पद से भी नवाजा गया था।

उनके सरल, सहज, मिलनसार व्यकित्व आमजन तक सीधी पहुच और विकास की सोच से डॉ. अशोक साबले जिले में सर्वमान्य नेता माने जाते थे। जिसके चलते उन्हे कांग्रेस ने एक बार लोकसभा का उम्मीदवार भी बनाया गया था। श्री माकोड़े ने आरोप लगाया कि कुन्बी समाज के प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. अशोक साबले की लोकप्रियता से घबराकर बैतूल विधानसभा के कुछ कांग्रेस नेताओ द्वारा उनके राजनैतिक कैरियर को चौपट करने के लिए लगातार 2 बार उनकी टिकिट कटवाई थी। इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस ने कुन्बी समाज के नेताओ का किस हद तक अपमान एवं उपेक्षा की है। इसका जवाब जिले का बहुसंख्यक कुन्बी समाज कांग्रेसियो से पूछ रहा है।

हेमंत वागद्रे को चुनाव हराने वालो से भी जवाब मांग रहा समाज?

वरिष्ठ भाजपा नेता बसंत बाबा माकोड़े ने आरोप लगाया कि 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस संगठन ने बैतूल विधानसभा क्षेत्र से कुन्बी समाज के जुझारू और लोकप्रिय युवा नेता पूर्व एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वागद्रे को प्रत्याशी बनाया था। लेकिन श्री वागद्रे को कुछ कांग्रेसियो ने ही हराने का षडयंत्र रचा गया। परदे के पीछे रहकर हेमंत वागद्रे को चुनाव हराने का षडयंत्र रचने वालो में वे कांग्रेस नेता ही शामिल बताए जा रहे है जिन्होने कुन्बी समाज के कद्दावर कांग्रेस नेता डॉ. साबले का राजनैतिक कैरियर चौपट करने में कोई कोर कसर नही छोड़ी थी। वरिष्ठ भाजपा नेता श्री माकोड़े ने कहा कि हेमंत वागद्रे को चुनाव हराने वालो से भी कुन्बी समाज जवाब मांग रहा है ?

श्री माकोड़े ने आरोप लगाया कि कुन्बी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले कद्दावर कांग्रेस नेता डॉ. अशोक साबले एवं युवा कांग्रेस नेता हेमंत वागद्रे के खिलाफ जिन कांग्रेस नेताओ ने षडयंत्र रचकर उन्हे पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर करने के साथ ही चुनाव हरवाने का काम किया था। वे कांग्रेस नेता और उनके समर्थक आज भाजपा पर कुन्बी समाज की उपेक्षा का आरोप लगा रहे है। ऐसे कांग्रेस नेताओ की करतूतो और षडयंत्र को कुन्बी समाज भलीभांति समझता है। जिसका जवाब इस चुनाव में समाज लामबंद होकर देने वाला है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button