Betul Congress News : कांग्रेस की सरकार देगी बेटी विवाह योजना में 1 लाख 1 हजार रुपए : सुभाष पांडे

Betul Congress News: Congress government will give Rs 1 lakh 1 thousand in daughter marriage scheme: Subhash Pandey

Betul Congress News : (बैतूल)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष पांडे ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार नई बेटी विवाह योजना प्रारंभ करेगी इस योजना में बेटी की शादी के लिए 1 लाख 1 हजार रुपए की सहायता प्रदान करेगी। सामग्री के स्थान पर नगद राशि खाते में अंतरित करेंगे। श्री पांडे ने मतदाताओं से अपील की है कि बैतूल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा को चुनाव जिता कर प्रदेश में कमलनाथ जी की सरकार बनाएं।

Also Read : Minister Prahlad Patel Accident- वीडियो: केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के वाहन से बड़ी दुर्घटना, बाइक सवार पिता- पुत्र की मौत, 1 अन्य गम्भीर

कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो जनता के विकास के लिए घोषणा नहीं करती बल्कि वचन देती है। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में बेटी विवाह योजना का उल्लेख किया है इस योजना के तहत बेटियों की शादी के लिए सरकार एक लाख एक हजार रुपए की सहायता देगी। कांग्रेस के वचन पत्र में विधवा विवाह प्रोत्साहन हेतु पुनः विवाह पर 1लाख 51हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

Also Read : Betul BJP News : आठनेर नगर परिषद अध्यक्ष बोली- नेता नहीं परिवार के सदस्य है हेमंत भैया

श्री पांडे ने कहा कि अब बेटियों की शादी के लिए चिंता नहीं करनी पड़ेगी कांग्रेस की सरकार आएगी और बेटियों की शादी में सहायता राशि देगी। उन्होंने कहा कि 2018 में भी कांग्रेस ने वचन पत्र में बेटी के विवाह के लिए 51 हजार रुपए की सहायता का वचन दिया था और उसे पूरा किया था। अब आपकी बारी है कांग्रेस की सरकार आपको बनानी है इसलिए बैतूल विधानसभा क्षेत्र के युवा लोकप्रिय प्रत्याशी निलय डागा को भारी मतों से विजयी बनाना है।

Also Read : Betul News: ऑटो यूनियन के 123 चालकों ने हेमंत को दिया समर्थन

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button