Congress Samachar : 27 को जिले में चुनावी बिगुल फूकेंगे पीसीसी चीफ कमलनाथ

Congress Samachar: PCC Chief Kamal Nath will blow the election bugle in the district on 27th.

कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उइके के समर्थन में घोड़ाडोंगरी में होगी विशाल आमसभा, कांग्रेस तैयारी में जुटी

Congress Samachar : (बैतूल)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ टिकट वितरण के बाद अब बैतूल में भी कांग्रेस उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए खुद मैदान में उतरने वाले हैं। दरअसल नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख के पहले ही 27 अक्टूबर को कमलनाथ घोड़ाडोंगरी में कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उइके के समर्थन में एक विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू कर दी है। शनिवार को घोड़ाडोंगरी में कमलनाथ क आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक भी आहूत की गई। इस बैठक में रणनीति बनाकर सभी को अलग-अलग जवाबदारी सौंपी है।

कांग्रेस के लिए घोड़ाडोंगरी विधानसभा सीट कई मायने में विशेष कही जा सकती है, क्योंकि यहां वर्तमान विधायक बह्मा भलावी की टिकट काटकर घोड़ाडोंगरी के जनपद अध्यक्ष राहुल उइके को उम्मीदवार बनाया है। अपने टिकट कटने से नाराज बह्मा भोपाल जाकर कमलनाथ से अपनी पीड़ा जाहिर कर चुके हैं। हालांकि नाराजगी के बाद उनके स्वर बदल गए, लेकिन आदिवासी सीट घोड़ाडोंगरी को हर हाल में कांग्रेस के कब्जे में दोबारा रखने के लिए स्थानीय कांग्रेसियों के अनुरोध पर अब कमलनाथ सबसे पहले इसी क्षेत्र में आकर चुनावी बिगुल फूकेंगे।

सुबह 11 बजे होंगी सभा (Congress Samachar)

सूत्र बताते हैं कि कमलनाथ 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे घोड़ाडोंगरी पहुंचेंगे। हालांकि उनका अधिकृत कार्यक्रम अभी नहीं आया है, लेकिन कहा जा रहा है कि घोड़ाडोंगरी में आयोजित होने वाली सभा का समय थोड़ा आगे-पीछे हो सकता है। कांग्रेस के जिला प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने भी बताया कि 27 अक्टूबर को घोड़ाडोंगरी में कांग्रेस की सभा तय है, लेकिन समय में थोड़ा फेरबदल हो सकता है।

कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हेलीकाप्टर से छिंदवाड़ा से सीधे उड़ान भरकर घोड़ाडोंगरी पहुंचेंगे। चूंकि 26 अक्टूबर को वे छिंदवाड़ा में अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं, इसलिए उनका अगले दिन यही से घोड़ाडोंगरी और यहां से भोपाल पहुंचने का कार्यक्रम है।

बैठक में बनी रणनीति, सौंपी जिम्मेदारी (Congress Samachar)

शनिवार को घोड़ाडोंगरी में कमलनाथ को 27 अक्टूबर के आगमन को लेकर कांग्रेसियों की बैठक आहूत की गई। इस बैठक में घोड़ाडोंगरी, रानीपुर, शाहपुर, चिचोली, चोपना समेत विधानसभा क्षेत्र के कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, पूर्व जिला अध्यक्ष शांतिलाल तातेड़, सीसीबी के पूर्व अध्यक्ष अरूण गोठी समेत ब्लॉक कांग्रेस घोड़ाडोंगरी के अध्यक्ष भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में कमलनाथ के आगमन को लेकर सभी को जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेसियों में कमलनाथ के आगमन से उत्साह देखा गया है।

रूठे कांग्रेसियों को एक मंच पर लाने की कवायद भी

जिले में आचार संहिता लागू होने के बाद सबसे पहले किसी बड़े नेता का आगमन घोड़ाडोंगरी विधानसभा में हो रहा है। सूत्र बतातेे हैं कि जिले में पार्टी से नाराज चल रहे कांग्रेसियों को पीसीसी चीफ कमलनाथ के मंच पर लाकर उनकी नाराजगी दूर करने के प्रयास किए जाएंगे। घोड़ाडोंगरी में टिकट के अन्य दावेदारी वर्तमान विधायक बह्मा भलावी, डॉ. रमेश काकोड़िया, पुष्पा पंद्राम, ज्ञान सिंह परते भी कमलनाथ के मंच पर दिखेंगे। यह कवायद कांग्रेसियों की नाराजगी दूर करने के लिए की जा रही है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button