Betul Samachar: 1 लाख भी खर्च नहीं कर पाए विधान सभा प्रत्याशी

Betul Samachar: Assembly candidates could not spend even Rs 1 lakh

निलय डागा ने खर्च किए 89 हजार तो हेमंत खंडेलवाल ने 12 हजार 333 रुपए

Betul Samachar: (बैतूल)। विधानसभा चुनावों में खर्च का पहले चरण का ब्यौरा आज निर्वाचन के आय व्यय विभाग ने जारी किया है। बैतूल विधानसभा के कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी अभी तक पूरे एक लाख रुपये भी खर्च भी नहीं कर पाए हैं। हालांकि प्रत्याशियों को कुल तीन चरणों मे अपने खर्च का ब्यौरा मय बिल बाउचर के देना है, अगले दो चरणों में खर्च की सीमा भी बढ़ सकती है।

भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल ने दिया 12,133 रुपए का हिसाब

निवाचन कार्यालय के व्यय विभाग को आज पहले चरण में किए गए खर्च का हिसाब किताब प्रत्याशियों द्वारा दिया गया है। बैतूल विधान सभा में भाजपा से चुनाव लड़ रहे हेमंत खण्डेलवाल ने अभी तक सिर्फ 12,133 रुपए खर्च किए हैं। दिए गए हिसाब किताब के मुताबिक निर्वाचन कार्यालय में जमा की गई सिक्युरिटी डिपाजिट 10 हजार, बैंक चार्जेस 47,20 रुपये, शपथ पत्र 950 , इसके बाद 235 रुपये बैंक चार्जेस और शपथ पत्र में 1100 रुपये समेत कुल 12,133 रुपये खर्च होने बताए गए हैं। इस खर्च का ब्यौरा 5 नवम्बर तक दिया जाना था लेकिन रविवार अवकाश होने के चलते सोमवार को जमा किया गया। जिसे निवाचन की व्यय शाखा द्वारा चस्पा किया गया है।

89 हजार पर पहुंचा निलय डागा का चुनावी खर्च

बैतूल विधान सभा मे कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा खर्च के मामले में आगे हैं। उन्होंने अभी तक कुल 89 हजार रुपये खर्च होने बताए हैं। जिनमें वाहन व्यय 28,800, प्रचार रथ माइक सहित 17600, नॉमिनेशन फार्म 200, प्रचार सामग्री 4250 , वीडियो वेन 4700 तथा फ्लेक्स आदि पर 8175 रुपये खर्च होना बताया गया है।

8 अक्टूबर को दूसरा ,15 अक्टूबर की देना होगा अंतिम हिसाब

वैसे तो चुनाव आयोग द्वारा प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा 40 लाख रुपये तय की गई है। प्रत्याशी यह पूरा खर्च नॉमिनेशन लेने से लेकर चुनाव प्रचार खत्म होने तक कर सकता है। सोमवार पहले चरण का ब्यौरा देने के बाद अब प्रत्याशियों को 8 अक्टूबर को दूसरा तथा 15 अक्टूबर तक तीसरे चरण तक का सम्पूर्ण हिसाब किताब सौंपना होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि जैसे जैसे चुंनाव प्रचार आगे बढ़ेगा। वैसे वैसे खर्च की सीमा भी बढ़ती जाएगी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button