Election News : आमला को छोड़ 4 विधानसभा से उम्मीदवार लगभग तय, कांग्रेस की पहली सूची में तीन नामों को मिल सकती है हरी झंडी, भाजपा इसी सप्ताह करेगी दूसरी लिस्ट जारी
Election News: Candidates from 4 assembly seats except Amla are almost certain, three names may get green signal in the first list of Congress, BJP will release the second list this week.

Election News : (बैतूल)। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता अक्टूबर माह में लगने की संभावनाओं के बीच भाजपा और कांग्रेस में इस सप्ताह के अंत तक कुछ उम्मीदवारों की सूची जारी होने की संभावना है। इसके पहले राजधानी भोपाल से मिल रही खबर पर यकीन करें तो भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार तय हो गए है। केवल आमला पर ही पेंच फंसता नजर आ रहा है। बैतूल, भैंसदेही, मुलताई और घोड़ाडोंगरी में दोनों ही पार्टी के उम्मीदवार तय से है।
आमला में यदि डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा स्वीकार होता है तो कांग्रेस से उनका उम्मीदवार होना लगभग पक्का है, लेकिन यहां भाजपा की टिकट भी तय न होने की अचानक खबर ने राजनीतिक उथल-पुथल मचा दी है। चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां सशक्त उम्मीदवार उतारने के लिए प्रयासरत है। भाजपा ने कांग्रेस से एक कदम आगे जाकर मुलताई में चंद्रशेखर देशमुख और भैंसदेही में महेन्द्र सिंह चौहान को उम्मीदवार बना दिया है। हालांकि कांग्रेस में अभी तक उम्मीदवार तय नहीं हुए है। खबर है कि दोनों ही पार्टियां पांचों विधानसभा से जिताऊ उम्मीदवार पर दाव खेलना चाह रही है।
- ये भी पढ़ें: Betul CMO : पूर्व सीएमओ का पांच वर्ष पहले वीआरएस से हड़कंप,फेसबुक पर पोस्ट डालकर कहा-भांडाफोड़ करना चाह रहे
यही वजह है कि टिकट वितरण में फूंक-फूंककर कदम रखा जा रहा है। इसी वजह टिकट वितरण में काफी विलंब हो रहा है। सूत्र बताते है कि आमला और भैंसदेही में रणनीति के तहत पहले ही उम्मीदवार घोषित कर दिए है, लेकिन शेष तीन विधानसभा क्षेत्रों में नाम तय करने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। हालांकि शेष तीन सीटों पर भाजपा के नाम लगभग तय माने जा रहे है। केवल आमला में थोड़ा सा पेंच फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। इसके वितरित कांग्रेस में अभी कोई नाम घोषित नहीं हुए है, लेकिन यहां भी आमला को छोड़ सभी उम्मीदवार को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।
- ये भी पढ़ें: Betul Bjp Samachar : बैतूल भाजपा में टिकट की मारामारी, फिर सर्वे ने बढ़ाई नेताओं की टेंशन
भाजपा से इनका नाम लगभग तय(Election News)
भाजपा से जुड़े सूत्रों पर यकीन करें तो लगभग पांचों नाम तय हो चुके है। बैतूल से पेंच फंसने के बाद हेमंत खंडेलवाल का नाम पर सहमति बनने की खबर है। सूत्र बताते है कि भाजपा की दूसरी सूची इसी सप्ताह के अंत में आने वाली है। इस सूची में हेमंत का नाम बैतूल विधानसभा से आना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। घोड़ाडोंगरी से तर्क-वितर्क के बाद पूर्व विधायक और जिला पंचायत सदस्य मंगल सिंग धुर्वे का नाम लगभग तय होने की जानकारी है। अन्य नाम घोड़ाडोंगरी से काफी पीछे जा चुके है।
आमला में वर्तमान विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे का नाम पहले से ही तय था, लेकिन भोपाल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बैतूल के पूर्व कलेक्टर रहे बी चंद्रशेखर (समान शेखर) रिटायरमेंट लेने के बाद यहां सक्रिय देखे जा रहे है। एक सूत्र बताते है कि वे भी आमला से मैदान में उतर सकते है। हालांकि इस बात की कोई पुष्टि करने को तैयार नहीं है। इसी वजह आमला के मामले में कोई कुछ बालेने को तैयार नहीं दिखाई दे रहा। वैसे डॉ.पंडाग्रे का नाम तय होने के साथ भाजपा की दूसरी सूची में आने की संभावना दिखाई दे रही है।
- ये भी पढ़ें: Betul BJP News: प्रवासी विधायक मुटकुले का बड़ा दावा- जिले की पांचों विधानसभाओं में होगी भाजपा की जीत
कांग्रेस में पांचों उम्मीदवार तय से, एक पर अंतिम चर्चा
इधर कांग्रेस में भी पांचों नामों पर सहमति बनने की खबर है। मुलताई के विधायक और पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और बैतूल विधायक निलय डागा का मैदान में दूसरी बार उतरना पहले से ही तय है। हालांकि कुछ दिनों पहले दिल्ली से बैतूल विधायक के अलावा कुछ अन्य दावेदारों के नाम मीडिया कर्मियों से पूछकर हलचल मचा दी थी। इसके कई मायने निकाले जा रहे थे, लेकिन उनका नाम भी कांग्रेस की पहली सूची में 10 सितंबर तक आ सकता है।
घोड़ाडोंगरी से तमाम अटकलों को विराम देते हुए रिपोर्ट खराब होने के बावजूद ब्रम्हा भलावी का नाम अन्य दावेदारों पर भारी पड़ गया। भैंसदेही में धरमू सिंह सिरसाम के अलावा दूसरा उम्मीदवार नहीं दिखाई दे रहा है। केवल आमला में कुछ पेंच है। सूत्र बताते है कि यदि डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा स्वीकार होता है तो वे ही कांग्रेस उम्मीदवार होगी। यदि उनकी उम्मीदवारी खटाई में पड़ती है तो मनोज मालवे पर कांग्रेस का दाव लगाना तय है।



