Betul Today News: कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा के विकास की गाथा

Betul Today News: Story of development of Congress candidate Nilay Daga

गांव गांव में 566.46 लाख के अमृत सरोवर पानी से लबालब

▪️ नवल सिंह ठाकुर

Betul Today News: (बैतूल)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवल सिंह ठाकुर द्वारा जारी विज्ञप्ति में उन्होंने विधायक निलय डागा के विकास कार्यों पर फोकस करते हुए कहा कि,बैतूल विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा के विकास की गाथा आज गांव गांव में सिर्फ सुनाई ही नहीं दे रही बल्कि दिखाई भी दे रही है। लगभग 566,46 लाख की राशि स्वीकृत करवाकर निर्मित कराए गए अमृत सरोवर आज ग्रामीणों और किसानों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रो का यह विकास उनका मुहं बन्द करने के लिए काफी है जो 15 महीनों की कांग्रेस सरकार में कराए गए विकास पर सवाल उठा रहे हैं। वर्ष 2018 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही विधायक निलय विनोद डागा अपने क्षेत्र की जनता के विकास का विजन लेकर काम मे जुट गए थे। मात्र 15 महीनों के भीतर विधान सभा के कई ग्रामों के किसानों और ग्रामीणों को राहत देने के उद्देश्य से अमृत सरोवर निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कराई जिसकी तस्वीर भी आज धरातल पर नजर आ रही है।

श्री ठाकुर ने बताया कि,विधायक श्री डागा द्वारा अमृत सरोवर तालाब निर्माण पंतूलाल के खेत के पास सावंगा में 21.100 लाख, अमृत सरोवर तालाब निर्माण जुग्गू के खेत के पास ग्राम चौकी 24.690 लाख, अमृत सरोवर तालाब निर्माण राजेंद्र के खेत के पास कुम्हली 20.350 लाख, अमृत सरोवर तालाब निर्माण चैनसिंह मोडडा के खेत के पास ग्राम सेलगांव 55.280 लाख, अमृत सरोवर तालाब निर्माण राघोबा सोनारे के खेत के पास जीन 65.200 लाख, अमृत सरोवर तालाब निर्माण महादेव के खेत के पास अमदर 53.980 लाख, अमृत सरोवर तालाब निर्माण आलोक सिंह के खेत के पास 33.190 लाख, अमृत सरोवर तालाब निर्माण लखन मालवीय के खेत के पास 30.41 लाख, अमृत सरोवर तालाब निर्माण भादोला डोह नाला के पास डूंडाबोरगांव 34.8 लाख, अमृत सरोवर तालाब निर्माण बड़गीदेव नाला 34.28 लाख्र अमृत सरोवर तालाब निर्माण कुदारी खेड़ा 2 नाला पर महूपानी 31.51 लाख, अमृत सरोवर तालाब निर्माण गोंडीढाना 62.04 लाख, अमृत सरोवर तालाब निर्माण घोघरानाला ग्राम जैतापुर 39.46 लाख सहित 566.46 लाख की लागत से निर्माण कराए गए हैं। आज इन क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीण जन निश्चिंत होकर जीवन गुजार रहे हैं। यह सब नेता नहीं बल्कि ग्रामीणों के बेटे निलय की वजह से संभव हो सका है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button