Betul News: सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए गांधी वार्ड से भाजपा की बड़ी जीत के आसार

Betul News: BJP's big victory expected from Gandhi Ward, breaking all records

सांझवीर में एग्जिट पोल में कांग्रेस काफी पिछड़ी, आठनेर के 10 नम्बर वार्ड में कायम रहेगा भाजपा का जादू!

Betul News: बैतूल। जिला मुख्यालय की नगरपालिका के गांधी वार्ड के उपचुनाव में बुधवार को हुए मतदान के बाद परिणाम 13 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। इसके पहले सांझवीर टाईम्स ने अपनी परंपरा को कायम रखते हुए एग्जिट पोल करने का सहासिक प्रयास किया है। एग्जिट पोल के परिणाम कल घोषित होने वाले परिणामों से मिलते-जुलते ही रहेंगे। हमारे एग्जिट पोल की माने तो गांधी वार्ड उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से यह सीट छीन ली है। यहां चौकाने वाली बात सामने आ रही है कि भाजपा की जीत 500 से अधिक मतों से हो सकती है। कांग्रेस के यहां 500 वोटों के भीतर रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं। एकमात्र निर्दलीय भी 3 अंकों तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो सका है।

सांझवीर टाईम्स की टीम ने बुधवार को मतदान स्थल से सौ मीटर की दूरी पर सटीक एग्जिट पोल करने का प्रयास किया है। बैतूल मीडिया के इतिहास में पिछले आठ वर्षों से लोकसभा, विधानसभा, निकाय और पंचायत चुनाव में भी सांझवीर टाईम्स ने अपने सटीक एग्जिट पोल से न सिर्फ जिले बल्कि प्रदेश में अलग पहचान बनाई है। यही वजह है कि जब भी कोई चुनाव होता है तो सैकड़ों की संख्या में लोग परिणामों को लेकर उत्सुकता से सांझवीर कार्यालय में फोन घनघनाकर जानकारी लेते आए हैं। इस बार भी गांधी वार्ड का उपचुनाव स्थानीय विधायक हेमंत खंडेलवाल और पूर्व विधायक निलय डागा के अलावा जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्नचिन्ह बना हुआ था, इसलिए सभी की निगाहें यहां पर टिकी हुई थी। मतदान के बाद भाजपा ने अपनी सौ प्रतिशत जीत के दांवे किए तो कांग्रेस भी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है। दोनों के दांवों में कितनी सच्चाई है, यह तो कल ही परिणामों के बाद स्पष्ट होगा।

यह है एग्जिट पोल की सच्चाई

सांझवीर टाईम्स के गांधी वार्ड के एग्जिट पोल पर नजर दौडाएं तो भाजपा प्रत्याशी वरूण धोटे हर मोर्चे पर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शर्मा पर भारी पड़ते दिखाई दे रहा है। हमारे एग्जिट पोल पर यकीन करें तो भाजपा प्रत्याशी को गांधी वार्ड से लगभग 65 प्रतिशत वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस यहां काफी पिछड़ी दिखाई दे रही है, उसे केवल 29.2 प्रतिशत वोट मिलने के आसार है। निर्दलीय सोनू उइके को महज 5.6 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। यदि इसका आंकड़ा निकाला जाए तो भाजपा गांधी वार्ड से लगभग 590 वोटों से जीत हासिल कर सकती है। निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी को लगभग 476 के लगभग मत हासिल हो सकते हैं। यदि निर्दलीय की बात करें तो उसे 91 वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं।

बढ़त को लेकर कई तरह के कयास

पिछली मर्तबा गांधी वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार यादव ने भाजपा प्रत्याशी रहे वरूण धोटे को करीबी मुकाबले में 22 मतों से पराजित किया था। हालांकि कांग्रेस पार्षद के निधन के बाद यहां पर चुनाव हो रहे हैं। इसी वजह कांग्रेसी भी यहां पर जीत के दांवे कर रहे हैं, लेकिन बढ़त की बात पर न सिर्फ कांग्रेस बल्कि भाजपा में भी तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। यह भी होगा कि गुरुवार को सांझवीर टाईम्स अपना एग्जिट पोल पाठकों के बीच रखे तो इसे नकारा भी जा सकता है, लेकिन हमने आम लोगों के बीच पहुंचकर सटीक नतीजे निकालने का महज प्रयास किया है, न कि कोई दांवा।

आठनेर में कायम रहेगा भाजपा राज

बैतूल की तरह आठनेर में भी भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। सांझवीर के एग्जिट पोल में स्पष्ट हो गया है कि दिवंगत भाजपा पार्षद मिथुन के निधन के बाद रिक्त हुई इस सीट पर पार्टी का कब्जा बरकरार रहेगा। एग्जिट पोल के मुताबिक आठनेर के 10 नंबर वार्ड में भाजपा प्रत्याशी मनोज तुमाने अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी किरण सावरकर को करीबी मुकाबले में लगभग 42 वोटों से पराजित कर सकती है। यहां कुल 531 में से 367 मतदाताओं ने वोट डाले थे। भाजपा को यहां 46.6 प्रतिशत यानी लगभग 171 वोट और कांग्रेस को लगभग 35.4 प्रतिशत यानी 129 वोट मिलने की संभावना जताई जा रही है। एक निर्दलीय प्रत्याशी भी 19 प्रतिशत यानी लगभग 69 वोट ले सकता है। लिहाजा भाजपा करीब 42 से अधिक वोटों से चुनाव में जीत हासिल करते दिखाई दे रही है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button