Collector News: नए कलेक्टर : नया कलेवर-जनसुनवाई का बदला स्वरूप, बरामदे में नहीं मीटिंग हाल में सुनी जाएगी समस्याएं

Collector News: New Collector: New style - changed form of public hearing, problems will be heard in the meeting hall and not in the verandah.

Collector News: (बैतूल)। सालों से कलेक्ट्रेट कार्यालय के बरामदे में आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई का स्वरूप नए कलेक्टर के नए कलेवर के साथ बदल दिया गया है। मंगलवार जैसे ही आम नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर जन सुनवाई में पहुंचे व्यवस्था देखकर उन्होंने कलेक्टर का धन्यवाद किया। जनसुनवाई अब बरामदे से हटाकर कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में कई जानी शुरू कर दी गयी है। आवेदन देने से लेकर सुनवाई होने तक आम नागरिकों को कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है। बताया गया है कि अब प्रत्येक मंगलवार होने वाली जनसुनवाई मीटिंग हाल में ही आयोजित की जाएगी।

एक ही मेज पर पूरे अधिकारी मौजूद(Collector News)

नई व्यवस्था के मुताबिक मीटिंग हाल में एक ही मेज पर प्रत्येक विभाग के विभाग प्रमुख मौजूद रहेंगे। जिस भी विभाग से सम्बंधित समस्या लेकर आम नागरिक कलेक्टर के पास पहुंचा कलेक्टर तत्काल माइक के जरिये अधिकारी से जवाब सवाल करते नजर आ रहे थे। इसके बाद समस्या के निराकरण को लेकर भी तुरन्त निर्देश जारी किए जा रहे थे। अधिकारी वर्ग भी इस नई व्यवस्था से संतुष्ट नजर आया। अधिकारियों ने बताया की बरामदे के बजाय हाल में जनसुनवाई किया जाना ज्यादा सुविधा जनक है। और ज्यादा से ज्यादा लोगों की समस्याओं का निराकरण भी मौके पर ही हो पा रहा है।

लोगों की सुविधा के लिए आधा दर्जन कर्मचारी नियुक्तनई(Collector News)

व्यवस्था में लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर इंतजार ना करना पड़े इसके लिए करीब आधा दर्जन कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। आवेदन देने के बाद कर्मचारी आवेदकों के बैठने के लिए मीटिंग हाल के बाहर कुर्सियां लगाई गई हैं। जहां दो कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा मीटिंग हाल के अंदर भी आवेदकों के बैठने और उन्हें कलेक्टर तक पहुंचाने के लिए दो कर्मचारी नियुक्त हैं। यहाँ बैठकर कलेक्टर खुद भी व्यवस्था पर अपनी नजर बनाए रखे हुए थे ताकि लोगों को परेशानी का अनुभव ना हो पाए।इस नई व्यवस्था से आवेदकों में भी पूर्ण संतुष्टि नजर आई है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button