Nilay Daga Betul : मंदिरों में पूजन के बाद विधायक निलय डागा ने दाखिल किया नामांकन

Nilay Daga Betul: After worshiping in the puja, MLA Nilay Daga filed nomination.

सैकड़ों समर्थकों के साथ पैदल चलकर पहुंचे निर्वाचन कार्यालय (Nilay Daga Betul)

Nilay Daga Betul : (बैतूल)। बैतूल विधानसभा के अंतर्गत कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा ने सोमवार को भारी लाव लश्कर के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। दोपहर 12 बजे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विधायक निलय डागा नामांकन दाखिल करने के लिए पैदल ही निकले।

सबसे पहले संभवनाथ मंदिर में पूजन अर्चन करने के बाद वे अपने पुराने निवास पर पहुंचे, जहां परिवार के लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके पश्चात श्री डागा ने छोटे राम मंदिर सहित लल्ली चौक स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना की और बसस्टैंड होते हुए निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। इस दौरान निर्वाचन कार्यालय में विधायक निलय डागा की पत्नी सहित जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा नामांकन जमा करने निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंचे।

Nilay Daga Betul : मंदिरों में पूजन के बाद विधायक निलय डागा ने दाखिल किया नामांकननामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से की गई बातचीत में विधायक ने कहा कि इन चुनाव में उनके मुद्दों में जिले में कृषि कालेज प्राथमिकता से शामिल किया गया है। इसके अलावा ओपीएस पेंशन प्रकरण, शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों सहित आम जनता से जुड़े विकास कार्य उनके लिए पहली प्राथमिकता होंगे।

नाम निर्देशन पत्र दाखिल करते समय श्री डागा के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, कांग्रेस प्रदेश महासचिव समीर खान, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ब्रजभूषण पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र जायसवाल, प्रशांत गर्ग, प्रमोद अग्रवाल, मूलचंद नागले, कैलाश पटेल, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष जैद खान, सेवादल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button