Betul News: शक्कर के बाद अब प्याज ने निकाले आम लोगों के आंसू

25-30 रुपए किलो से बढ़कर 50-60 रुपए पहुंचा भाव, सीहोर मंडी से आ रही आवक

Betul News: बैतूल। शक्कर के दामों में अचानक आई तेजी के बाद अब प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। कुछ समय पहले तक 25 से 30 रुपए प्रति किलो बिकने वाला प्याज अब बाजार में 50 से 60 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। अचानक दाम दोगुने होने से गृहिणियों की चिंता बढ़ गई है। प्याज की महंगाई का असर घरों के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट के कारोबार पर भी दिखाई देने लगा है।

स्थानीय बाजार में प्याज के भाव में पिछले कुछ दिनों में तेजी देखी गई है। व्यापारियों के अनुसार बैतूल में फिलहाल स्थानीय स्तर पर प्याज की पर्याप्त आवक नहीं है। जिले की मंडियों से मांग पूरी नहीं होने के कारण दूसरे जिलों से प्याज मंगाया जा रहा है। वर्तमान में बैतूल में सीहोर की प्याज मंडी से बड़ी मात्रा में प्याज पहुंच रहा है। सीहोर मंडी में ही प्याज के दाम बढ़ने के कारण यहां भी खुदरा बाजार में इसका सीधा असर दिखाई दे रहा है।

थोक में 35 से 40 रुपए किलो भाव

प्याज कारोबारियों के अनुसार उन्हें सीहोर मंडी से प्याज करीब 35 से 40 रुपए प्रति किलो के भाव में मिल रहा है। परिवहन, हम्माली और अन्य खर्च जुड़ने के बाद खुदरा बाजार में इसकी कीमत 50 से 60 रुपए प्रति किलो तक पहुंच रही है। व्यापारियों का कहना है कि मंडी में आवक और भाव में सुधार होने पर ही स्थानीय बाजार में प्याज की कीमतों में कमी आने की संभावना है।

होटलों में भी बढ़ी परेशानी

प्याज के दाम बढ़ने का असर होटल और खान-पान की दुकानों पर भी दिखाई देने लगा है। प्याज का इस्तेमाल सब्जी, दाल, पोहा, चाट और सलाद सहित कई खाद्य पदार्थों में होता है। कीमत बढ़ने के कारण कुछ होटल संचालकों ने सलाद में प्याज नहीं देने संबंधी सूचना भी चस्पा कर दी है। वहीं कई जगह ग्राहकों को प्याज की सीमित मात्रा ही उपलब्ध कराई जा रही है।

गृहिणियों का बिगड़ा बजट

प्याज रोजमर्रा की रसोई का प्रमुख हिस्सा है। ऐसे में इसके दाम में अचानक हुई बढ़ोतरी का सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पहले ही खाद्य सामग्री के दाम बढ़े हुए हैं, ऐसे में प्याज के दाम दोगुने होने से रसोई का खर्च और बढ़ गया है। उपभोक्ताओं को अब प्याज खरीदने से पहले कीमत पूछनी पड़ रही है। स्थानीय आवक बढ़ने और मंडी में भाव सामान्य होने पर ही लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button