Betul News : दिल्ली की सप्लाई में सागौन के लट्ठे का बड़ा खेल

Betul News: Big game of teak logs in Delhi's supply

मिलीभगत कर ट्रकों में भेजा रहा सागौन, अधिकारियों की सक्रियता पर सवाल

Betul News : (बैतूल)। जिले में पाए जाने वाले सागौन की डिमांड देश सहित विदेशों में भी जबरदस्त है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले के जंगलों में लगा हुआ सागौन पूरे एशिया में मशहूर है। जानकारी मिली है कि नीलामी के बाद डिपो के माध्यम से बाहर भेजे जाने वाले सागौन लठों में चोरी छिपे अलग से सागौन लठों की सप्लाई की जा रही है।

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि ऐसा आज कल से नहीं बल्कि लंबे समय से चला आ रहा है। जिला मुख्यालय पर उच्च अधिकारियों की नाक के नीचे यदि लाखों का यह खेल चल रहा है। यह शासन को राजस्व का चूना लगाने के साथ अधिकारियों की निष्क्रियता पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

लोडेड ट्रक के बीच में फंसाकर दिल्ली रवाना हुआ 1 लाख कीमत का लट्ठे

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 15 से 20 दिन पूर्व हमलापुर डिपो से नीलाम किए सागौन के लट्ठे दिल्ली की किसी फर्म को रवाना किए गए थे। जब नीलाम की गई सागौन का ढेर एक तरफ रखा हुआ था, लेकिन इसी बीच ट्रक में एक लट्ठे इस तरह से फंसा दिया जो बाहर से दिखाई ना दे और ऊपर से लंबे लट्ठे लोड कर दिए गए थे। सूत्र बताते हैं किस लट्ठे की लंबाई और मोटाई से यदि इसकी कीमत का अंदाजा लगाया जाए तो इसकी कीमत 1 लाख रुपए से कम नहीं आंकी जा सकती। इस तरह से आराम से ठेकेदार के ट्रक में लोड करवाकर लट्ठे दिल्ली भेज दिया गया।

सूत्र बताते हैं कि यह पहली दफा नहीं बल्कि इस तरह का गोलमाल कई बार किया जा चुका है। ठेकेदार से साठगाठ कर औने-पौने दाम में सौदेबाजी कर ली जाती है और बड़ी आसानी से 1 नम्बर के माल के बीच में लट्ठे फंसाकर सप्लाई कर दिया जाता है। रास्ते में यदि चैकिंग भी होती है तो अंदर फंसा हुआ लट्ठे दिखाई नहीं देता और ट्रक आराम से रवाना हो जाता है।

नियमों का भी खुलेआम हो रहा उल्लंघन

हमलापुर डिपो में नियमों की भी खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नियम है कि सूर्यास्त के बाद या शाम 6 बजे के बाद डिपो में ना ही कोई वाहन प्रवेश कराया जा सकता है और ना ही बाहर जा सकता है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि, डिपो में इस नियम की अनदेखी आम बात है। कभी भी वाहनों का आना जाना प्रतिबंधित नहीं किया जाता। जो भी है, लेकिन यदि डिपो में इस तरह का कृत्य किया जा रहा है तो विभागीय अधिकारियों को इसकी जांच कराई जानी चाहिए। स्टॉक मिलान करने की भी जरूरत है ताकि सच्चाई सामने आ सके ।

इनका कहना..

सेक्टर प्रभारी की गलती से यह लोड हो गया था, जिसने प्रतिवेदन भी दिया है। अग्रिम कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन अधिकारियों को भेजा गया है।
कुलदीप राजोरिया, डिपो प्रभारी बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button