Lokayukt Action : शाहपुर में प्राथमिक शिक्षक इंद्रमोहन तिवारी डेढ़ लाख की रिश्वत लेते पकड़ाया
Lokayukt Action: Primary teacher Indramohan Tiwari caught taking bribe of Rs 1.5 lakh in Shahpur.

लोकायुक्त भोपाल की कार्यवाही, मेस संचालन और कमीशन की डिमांड के दौरान हुई कार्यवाही
▪️ आशीष राठौर, बैतूल
Lokayukt Action : शाहपुर भोपाल निवासी और ठेकेदार से उपकरण सप्लाई और मेस संचालन के एवज में रिश्वत मांग रहे एकलव्य मॉडल स्कूल के शिक्षक को लोकायुक्त पुलिस भोपाल ने आज रंगे हाथों दबोच लिया। लोकायुक्त पुलिस मामले की जांच में लगी है।
जानकारी के मुताबिक आलोक कुमार सिंह, निवासी भोपाल द्वारा 8 सितंबर को लोकायुक्त (Lokayukt Action) में शिकायती आवेदन दिया था कि उनके द्वारा मां वैष्णो ट्रेडिंग एजेंसी के माध्यम से शासकीय विभागों मैं उपकरण एवं सामग्री की सप्लाई की जाती है। साथ ही एकलव्य मॉडर्न रेसीडेंशियल स्कूल शाहपुर, जिला बैतूल में मेस का संचालन कार्य किया जा रहा है। महाकाल ट्रेडिंग एजेंसी एवं मित्रों की फर्म के माध्यम से सामग्री एवं उपकरण सप्लाई की थी।
उक्त फर्मो के हुए भुगतान के एवज में इंद्र मोहन तिवारी, प्राथमिक शिक्षक एकलव्य मॉडर्न रेसीडेंशियल स्कूल शाहपुर जिला बैतूल द्वारा 10% कमीशन के आधार पर 400000 रुपए एवं मेस संचालन के लिए डेढ़ लाख रुपए की मांग की जा रही है। आवेदक की शिकायत का सत्यापन कराने के बाद भोपाल लोकायुक्त की टीम शाहपुर पहुंची। लोकायुक्त (Lokayukt Action) की टीम ने आरोपी इंद्र मोहन तिवारी अपने साथी गुल्लू सिंह चपरासी को एकलव्य मॉडर्न रेजिडेंशियल स्कूल के माध्यम से रिश्वत डेढ़ लाख रुपए पकड़ा लिया। पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक संजय शुक्ला, निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक उमा कुशवाहा, आरक्षक अवध, आरक्षक राजेंद्र पवन एवं आरक्षक संदीप सिंह द्वारा कार्रवाई की जा रही है।




