Betul Samachar: 70 दुकानदारों को बिजली समस्या से मिली राहत 

अभिनंदन सरोवर के पीछे लगाया ट्रांसफार्मर

Betul Samachar: बैतूल। शहर के अभिनंदन सरोवर के पीछे नगर पालिका द्वारा निर्मित दुकानों में लंबे समय से बनी हुई बिजली समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। यहां करीब 70 दुकानदारों को लोवोल्टेज और बिजली के उतार-चढ़ाव की परेशानी से जूझना पड़ रहा था, जिसके कारण उनके व्यवसाय पर सीधा असर पड़ रहा था। अब नगर पालिका की पहल पर इस क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।

लो वोल्टेज का व्यवसाय पर पड़ रहा था असर

जानकारी के मुताबिक नगर पालिका ने शहर की मुख्य सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को कम करने के उद्देश्य से अभिनंदन सरोवर के पीछे लगभग 70 दुकानों का निर्माण कराया था। इनमें से कई दुकानदार अपनी दुकानें शिफ्ट कर व्यवसाय भी शुरू कर चुके थे, लेकिन पर्याप्त बिजली व्यवस्था नहीं होने से उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

खासतौर पर बिजली का वोल्टेज कम-ज्यादा होने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रभावित हो रहे थे और दुकानों का कामकाज बाधित हो रहा था।समस्या से परेशान दुकानदारों ने नगर पालिका सीएमओ नवनीत पांडेय से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया।

गम्भीर मामले में तत्काल लिया संज्ञान

 व्यापारियों ने बताया कि बिजली की अनियमितता के कारण उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते सीएमओ ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू करवाई। नगर पालिका के प्रयासों का परिणाम यह रहा कि शनिवार को अभिनंदन सरोवर के पीछे नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

सीएमओ ने बताया कि दुकानदारों की समस्या वास्तव में गंभीर थी। बिजली की दिक्कत का सीधा असर उनके व्यवसाय और आय पर पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर लगने के बाद लो वोल्टेज और बिजली व्यवधान जैसी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी।

वहीं दुकानदारों ने भी नपा और सीएमओ नवनीत पांडे की सराहना की है। व्यापारियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद कम थी कि उनकी समस्या का इतनी जल्दी समाधान हो सकेगा, लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने उनकी परेशानी को समझते हुए त्वरित कार्रवाई की। दुकानदारों ने कहा कि अब वे बिना बिजली संबंधी बाधाओं के अपना कारोबार बेहतर तरीके से संचालित कर सकेंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button