Betul News : 21 दिनों में शहर में 23 नए कामों के वर्क आर्डर जारी

Betul News: Work orders issued for 23 new works in the city in 21 days

दो कार्य प्रारंभ, 29 की अनुसूचना भी जारी की, सीएमओ की सख्ती का दिखा असर

Betul News : (बैतूल)। लगभग एक माह पहले पदभार ग्रहण करने वाले बैतूल नगरपालिका के सीएमओ गोपाल सिंह भदौरिया के काम करने के नए अंदाज और सख्ती का असर है कि ठेकेदारों के साथ 19 अगस्त को हुई बैठक के बाद शहर में नए आयाम दिखाई दे रहे हैं। लगभग एक माह में सीएमओ ने ठेकेदारों की बैठक लेकर सख्त हिदायत दी थी कि काम समय पर करें भुगतान में देरी नहीं होगी। इसी का नतीजा है कि 19 अगस्त के बाद से 21 दिनों में शहर में जो नए काम शुरू होने के साथ 23 वर्क आर्डर, 29 की अधिसूचना और जारी कर दी गई है।

छतरपुर जैसे बड़े जिले मेें काम करने का अनुभव वाले इस नए सीएमओ भदौरिया ने पदभार ग्रहण करने के बाद कर्मचारियों की बैठक लेकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। इसके बाद उन्होंने बीस अगस्त लोक निर्माण शाखा में करीब डेढ़ दर्जन ठेकेदारों की बैठक ली। डेढ़ घंटे तक चली बैठक में सभी ठेकेदारों से एक एक निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान सीएमओ ने सभी को स्पष्ट रूप से कहा था कि काम समय पर और गुणवत्तायुक्त करें। भुगतान में देरी नहीं की जाएगी। ठेकेदारों ने भी सीएमओ के साहनुभूति पूर्वक आश्वासन के बाद निर्माण कार्यों की गति तेज की। इसके बाद दूसरी बैठक में भी सीएमओ ने पहली बैठक को फालो किया। कालेज चौक से प्राइमरी स्कूल तक बनने वाली सड़क की ठेकेदार ने मरम्मत कर दी तो शहर के दूसरे स्थान पर निकल आए गड्ढों की भी एक के बाद एक भरवाई करवा दी।

21 दिनों में 54 कार्य शुरू करने के प्रयास

19 अगस्त से आज तक की तिथि में नगरपालिका से कुल 54 कार्य प्रारंभ करने की तैयारी की जा चुकी है। दो कार्य शुरू भी किए जा चुके हैं। ठेकेदारों पर सीएमओ की सख्ती का असर यह हुआ कि इन 54 में से 23 कार्यों के वर्क आर्डर भी तेजी से जारी हो गए। शेरू 29 के लिए अनुबंध सूचना भी जारी कर दी गई है। करीब 265 निर्माण कार्यों में अधिकांश ठेकेदार ऐसे हैं जिन्होंने थोकबंद कार्यों के लिए टेंडर हासिल किए हैं, इसलिए कामों में थोड़ा विलंब हो रहा है।

हालांकि सीएमओ की हिदायत के बाद सीसी सड़क, आरसीसी नाली, आरसीसीस पुलिया जैसे कामों को शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस माह के अंत तक बारिश खत्म होते ही निर्माण कार्यों में गति आने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

इनका कहना…

मेरे एक माह के कार्यकाल में लगभग 54 कार्य शुरू करने के प्रयास किए गए हैं। 23 के वर्क आर्डर और 29 की अनुबंध सूचना जारी की गई है। मैं खुद ठेकेदारों से मानीटरिंग कर रहा हूं।

ओमपाल सिंह भदौरिया, सीएमओ बैतूल।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button