Betul News : 17 हजार कर्मचारियों का सूना रहेगा रक्षाबंधन

Betul News : Rakshabandhan will remain empty for 17 thousand employees

त्यौहार पर सैलरी देने शासन से नहीं आये आदेश

Betul News : (बैतूल)। दिवाली के बाद हिन्दू धर्म के सबसे बड़े त्योहार रक्षा बंधन सरकारी कर्मचारियों के लिए सूना रहेगा । अधिकांश विभागों द्वारा जिला कोषालय कार्यालय में वेतन संबंधी बिल नहीं लगने की वजह से लगभग 17 हजार सरकारी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पायेगा, लिहाजा इन कर्मचारियों को बिना वेतन के ही रक्षा बंधन का त्योहार मनाना पड़ेगा।

जानकारी मिली है कि, ऐसे मौकों पर कर्मचारियों को समय पूर्व वेतन दिए जाने संबंधी निर्देश शासन से पूर्व में ही प्राप्त हो जाते हैं, लेकिन अभी तक कोई भी निर्देश जिला कोषालय कार्यालय को नहीं मिलने की वजह से कर्मचारियों को पूर्व की भांति तय समय पर ही वेतन दिया जाएगा।

रक्षा बंधन त्योहार को लेकर बाजारों में खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। राखियों के साथ साथ कपड़े आदि की दुकानों में लोग खरीददारी तो कर रहे हैं, लेकिन व्यापारियों के मुताबिक बाजार में अपेक्षाकृत ग्राहकों की भीड़ कम ही दिखाई दे रही है। इसकी सीधी सी वजह है कि,सरकारी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है। कर्मचारियों को अब रक्षा बंधन का त्योहार उधारी में ही मनाना पड़ेगा।

वेतन को लेकर जिला कोषालय अधिकारी नितेश उइके ने बताया कि किसी भी सरकारी विभाग द्वारा वेतन संबंधी बिल अभी नहीं लगाए गए हैं केवल कुछ कार्यालयों के खर्च संबंधी बिल ही लग रहे हैं। पहले सरकारी विभागों के करीब 15 हजार कर्मचारियों को ट्रेजरी के माध्यम से वेतन प्रदान किया जाता था, अब लगभग 2 हजार संविदा कर्मियों का संविलियन होने की वजह से इसकी संख्या बढ़कर 17 हजार हो चुकी है, जिन्हें ट्रेजरी के माध्यम से वेतन प्रदान किया जा रहा है। यदि शासन से निर्देश प्राप्त होते तो विभागों को सूचित कर बिल प्रस्तुत किये जाने के लिए कहा जाता लेकिन निर्देश ना होने की वजह से सरकारी कर्मचारियों को पूर्व समय अनुसार ही वेतन प्रदान किया जावेगा।

इनका कहना है

त्योहार पूर्व वेतन दिए जाने संबंधी निर्देश शासन से नहीं मिले हैं। पूर्व समय अनुसार ही वेतन किया जा सकेगा

नितेश उइके, जिला कोषालय अधिकारी बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button