Betul BJP News: प्रवासी विधायक मुटकुले का बड़ा दावा- जिले की पांचों विधानसभाओं में होगी भाजपा की जीत

Betul BJP News: Big claim of expatriate MLA Mutkule – BJP will win in all five assemblies of the district

जिले के भ्रमण के बाद पत्रकारवार्ता में किया खुलासा

Betul BJP News: (बैतूल)। आने वाले विधानसभा में भाजपा मजबूती से चुनाव लड़ेगी। मैंने बैतूल विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया है। इस दौरान आम लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मुलाकात में आम जनता में भाजपा प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा बैतूल जिले में पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेंगी। यह बाते प्रवासी विधायक कार्यक्रम के तहत बैतूल पहुंचे महाराष्ट्र के हिंगोली विधायक तान्हा मुटकुले ने भाजपा कार्यालय में रविवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में कही। पत्रकारवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला, बैतूल विधानसभा प्रभारी मधु पाटनकर, भाजपा नेता कृष्णा गायकी और भाजपा मीडिया प्रभारी सूर्यकांत त्रिवेदी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान विधायक श्री मुटकुले ने कहा कि मैंने एक सप्ताह के भीतर बैतूल विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग बूथों पर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता से मुलाकात की। बाईक रैली निकाली और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। विधानसभा में भ्रमण के दौरान आम जनता का भाजपा को खूब समर्थन मिल रहा है। भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का गरीब तबके के लोगों तक लाभ पहुंच रहा है। हाल ही में शिवराज सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरूआत की। इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है, महिलाएं इस योजना से सबसे ज्यादा खुश है।

श्री मुटकुले ने कहा कि मेरा बैतूल विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण का उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ताओं को ऊर्जा देने का है। भ्रमण के दौरान आम लोगों से चर्चा की तो उन्होंने मप्र की शिवराज सरकार को बेहतर बताया। आम जनता से मिले फीडबैक के आधार पर साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि बैतूल में फिर से कमल खिलेंगा। श्री मुटकुले ने कहा कि विधानसभा की जनता में नाराजगी इसलिए दिखी कि यहां कांग्रेस के विधायक है।

बैतूल विधानसभा (Betul BJP News) में कांग्रेस के विधायक द्वारा कोई कामकाज नहीं किए। कांग्रेसी विधायक जनता से दूरी बनाकर रखे हुए है, जिससे आमजन में कांग्रेस के प्रति नाराजगी देखने को मिली। पत्रकारवार्ता में जब पत्रकारों ने सवाल पूछे कि कई जगह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ही भाजपा के उम्मीदवारों का विरोध किया जा रहा है, जिसका जवाब देते हुए श्री मुटकुले ने कहा कि पार्टी विरोध करने वालों को समझाईश देगी। समझाईश के बाद सभी लोग मान जाएंगे और भाजपा के लिए काम करेंगे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button