Betul News: कर्मचारी संगठनों में खुशी की लहर, शिक्षक संघ ने माना मुख्यमंत्री का आभार, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई

Betul News: Betul News: Wave of happiness in employee organizations, teachers' union accepted the Chief Minister's gratitude, congratulated each other by feeding them sweets

Betul News: कर्मचारी संगठनों में खुशी की लहर, शिक्षक संघ ने माना मुख्यमंत्री का आभार, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई

Betul Newsबैतूल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्मचारियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर 3 बराबर किस्तों में दिया जाएगा। कर्मचारी हित में सीएम शिवराज सिंह चौहान इस घोषणा के बाद शिक्षक संघ मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री नारायण सिंह नगदे ने बताया कि प्रदेश में अभी कर्मचारियों को 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता है। इसे 4 प्रतिशत बढ़ाया गया है। इससे कर्मचारी-अधिकारी को 4000 से लेकर 6000 रुपए प्रतिमाह तक का फायदा होगा।

Read More: पॉलिटिकल कॉलम: भाजपा नेत्री की पोस्ट से आखिर क्यों मच रहा बवाल? निकाले जा रहे कई मतलब,, किस नेता के इस्तीफे से कटा बवाल??? तीसरे मोर्चे के आगाज के पहले किस पार्टी में मचा घमासान???? देखिये हमारे चर्चित कॉलम राजनीतिक हलचल में…….

श्री नगदे ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के कुशल नेतृत्व में लगातार बीते एक वर्षों से प्रदेश सरकार पर दबाव बनाया जा रहा था। अनेकों बार प्रदेश महामंत्री मधुकर साबले ने मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर कर्मचारी की न्यायोचित मांग केन्द्र के समान डी ए वी एरियर सहित जबसे केन्द्र ने लागू किया है इसको लेकर मंथन प्रदेश मुखिया से जारी रहा और मुख्यमंत्री ने 4 प्रतिशत डीए वो भी जनवरी से और तो और एरियर्स के साथ जब घोषणा हुई जो सभी कर्मचारी संगठन ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया।

Read More: Betul News: बैतूल से 14 सब इंस्पेक्टर की रवानगी, हरदा जिला भेजे गए, थानों में नए की आमद फिलहाल नहीं, एसडीओपी के ड्राईवरों के भी तबादले

प्रदेश नेतृत्व को दी बधाई

मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारी हित में घोषणा करने के बाद शिक्षक कर्मचारियों द्वारा कर्मचारी आयोग के राज्यमंत्री दर्जा रमेशचंद्र शर्मा, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मधुकर साबले व राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसौदिया व महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री के साथ बधाईयां प्रेषित की जा रहीं हैं। बधाई देने वालों में नारायण सिंह नगदे जिलाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री शिक्षक संघ, गोविन्द शर्मा, अशोक बुनकर, राकेश श्रीवास्तव, कविन्द्र दुबे, अवधेश, उपाध्यक्ष विमल राठौर, पंजाबराव गायकवाड़ जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, विनम डोंगरे जिलामंत्री, कमलेश चौहान जिलाध्यक्ष लघुवेतन कर्मचारी संघ, शैलेन्द्र बिहारिया, एमएल कोकाटे, राजेन्द्र मालवीय, रामानंद बेले, भगवत तुमडाम, राजकुमार आर्य, चन्द्रभान बारस्कर, कृष्णराव खासदेव, अनेकराव गायकवाड़, नेमीचंद मालवीय, उत्तमराव ठाकरे, रूपकुमार अधिरक, विक्रांत गावन्डे, बीएल सिरसाम, रघुवर प्रसाद सोनी, मनोज गुप्ता, सचिन राय, अतुल आर्य,रवि सरनेकर, राजेन्द्र कटारे शामिल है।

Read More: AAP Announcement : आम आदमी पार्टी का दावा पूरे मध्यप्रदेश में देंगे फ्री गैस सिलेंडर

विभागों में तत्काल भर्ती प्रारंभ होगी

शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री नारायण सिंह नगदे ने बताया कि विशेष बधाई और भी कर्मचारी जगत के लिए हुईं कि वर्तमान समय में प्रदेश के समस्त विभागों के कर्मचारीयों को तीन तीन समयमान वेतनमान दिये जाते थे, जिसका इतिहास बना कि अब तीन की जगह चार चार समयमान वेतनमान देने की भी घोषणा हुई, उसके साथ ही आउट आफ सोर्सिंग कर्मचारी को वर्षों पहले से बाहर कर दिया था जो लगातार भारतीय मजदूर संघ व राज्य कर्मचारी संघ के नेतृत्व में प्रयासरत होकर मुख्यमंत्री से इस बात को मनवा पाये और घोषणा हुई कि आऊट सोर्सिंग कर्मचारी की बिजली विभाग व अन्य विभागों में तत्काल भर्ती प्रारंभ होगी। इन तीन बड़ी सौगात पूर्ण घोषणा होते ही कर्मचारी संगठनों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व भारतीय मजदूर संघ, राज्य कर्मचारी संघ का आभार व्यक्त किया।

Read More: Betul Samachar: वुशु स्पर्धा का फाईनल आज, बैतूल के आठ खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button