Betul Svachchhata Ranking: बैतूल शहर को मिली देश में 15 वीं रैंक, 18.64 प्रतिशत लोगों ने दी सफाई पर राय

Betul Svachchhata Ranking: Betul city got 15th rank in the country, 18.64 percent people gave opinion on cleanliness

Betul Svachchhata Ranking: बैतूल। शहर की सफाई व्यवस्था किस दर्जे की है, इसका निर्णय अब शहरवासियों की राय पर निर्भर करेगा। फिलहाल शहर में फीडबैक लिया जा रहा है। 27 अगस्त तक जारी की गई रैकिंग में शहर के आबादी के 18.64 प्रतिशत यानी करीब 19269 लोगों ने अपनी राय दी है। इस मामले में बैतूल ने देश में 15 वां स्थान प्राप्त किया है। इस मामले में बैतूल की जनता राय देने में पीछे है या फिर सर्वे धीमा है, इसकी हकीकत आंकड़े बता रहे है। बैतूल में भी सफाई के मामले में बहुत अधिक लोगों ने फीडबैक नहीं दिया है।

यही कारण है कि बैतूल को राष्ट्रीय स्तर पर 15 वीं रैंक (Betul Svachchhata Ranking) हासिल हुई है। सफाई के मामले में आम जनता से फीडबैक 30 अगस्त तक लिया जाएगा। इस फीडबैक में एक से 10 लाख आबादी वाले शहर को शामिल किया गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार आम लोगों का फीडबैक बहुत मायने रखेगा। नगरपालिका को आने वाले दिनों में अच्छी रैकिंग हासिल करना है तो और मेहनत करने की आवश्यकता है। साफ सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के अलावा शहर के अधिक से अधिक लोगों का फीडबैक लेना पड़ेगा। जितने लोगों का फीडबैक लेंगे और फीडबैक अच्छा मिलेगा तो रैकिंग भी अच्छी प्राप्त होगी।

नगरपालिका अधिकारियों को रैकिंग के लिए लोगों की राय अधिक शामिल करनी होगी इस पर अधिक फोकस करने की जरूरत है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि यह रैकिंग ऊपर, नीचे होते रहती है, यह स्थाई नहीं है। फीडबैक का काम 30 अगस्त तक चलेगा। इस कचरा मुक्त सर्वे के लिए टीम भी आएगी और यथा स्थिति भी देखेगी।

अच्छी रैकिंग के लिए कई चुनौतियां (Betul Svachchhata Ranking)

स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने के लिए नगरपालिका को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। शहर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनानी पड़ेगी। कचरा संग्रहण का कार्य अच्छे से करना होगा। जगह-जगह अभी भी स्वच्छता (Betul Svachchhata Ranking) का अभाव बना है, इसे दूर करना होगा।

प्रतिदिन साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनानी होगी। शहर में सौंदर्यीकरण को बढ़ाने पर फोकस करना होगा। स्वच्छता को लेकर जो शिकायतें आ रही है, इन शिकायतों का निराकरण जल्द करना होगा। इस स्वच्छता अभियान में आम लोग भी सहयोग करेेंगे, तब मिलकर अच्छी रैंक प्राप्त हो सकती है।

इनका कहना…

अभी यह रैकिंग लोगों के फीडबैक के आधार पर आई है। बैतूल को राष्ट्रीय स्तर पर 15 वां स्थान और राज्य स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। अच्छी रैंक के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे है।
संतोष धनेलिया, स्वच्छता निरीक्षक, नपा, बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button