CM Program In Sarni : पाथाखेड़ा में उतरेगा सीएम का उड़नखटोला, बगडोना में सभा, मोरडोंगरी में करेंगे भोजन

CM Program In Sarni: CM's flyover will land in Pathkheda, meeting in Bagdona, will have food in Mordongri

नौकरशाहों में सीएम का खौफ, बरसते पानी में कर रहे तैयारी

CM Program In Sarni : (सारनी)। (कालीदास चौरासे) प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का 24 अगस्त को सारणी द्वारा प्रस्तावित है। यहां मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के तहत तेंदूपत्ता संग्राहको को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चरणपदुका, साड़ी और पानी की बोतल वितरण करेंगे। इसके बाद सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारणी में 660 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल बिजली इकाई की आधारशिला रखेंगे।

CM Program In Sarni : पाथाखेड़ा में उतरेगा सीएम का उड़नखटोला, बगडोना में सभा, मोरडोंगरी में करेंगे भोजन

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर नौकरशाहों में हडक़ंप मचा है। कहीं कोई चूक ना रह जाए इसको लेकर एक सप्ताह से जिला प्रशासन सारणी, पाथाखेड़ा क्षेत्र में मुस्तैद है। करीब 4 बार आला अफसरों द्वारा निरीक्षण करने उपरांत हवाई पट्टी बगडोना को सभा स्थल के लिए चिन्हित किया है। वहीं हेलीपैड के लिए विजय क्रीड़ांगन पाथाखेड़ा को सबसे उपयुक्त माना है।

बात यह है कि भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सिर्फ संगठन को ही नहीं है, बल्कि वन विभाग को भी है। दरअसल मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के तहत तेंदूपत्ता संग्राहकों सीएम की सभा में जुटाने की जिम्मेदारी वन विभाग को दी गई है। हालांकि इसकी पुष्टि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नहीं की जा रही है। दरअसल प्रशासनिक अधिकारियों में सीएम का इस कदर खौफ है कि कम से जुड़े किसी भी तरह के कार्यक्रम की सूचना मीडिया को नहीं दी जा रही। सूत्रों से खबर मिल रही है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समीपस्थ ग्राम मोरडोंगरी के स्कूल में भोजन करेंगे। जबकि अपर रेस्ट हाउस सारणी या फिर डब्ल्यूसीएल गेस्ट हाउस मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम कर सकते हैं।

ऑफिसर्स क्लब में होगी बैठक (CM Program In Sarni)

सतपुड़ा ताप ग्रह सारणी में 660 मेगावाट की सुपरक्रिटिकल बिजली इकाई के भूमि पूजन और प्रोजेक्ट की तैयारी से संबंधित बैठक ऑफिसर्स क्लब अब टाइप में होगी। इसको लेकर जिला प्रशासन और मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी के एमडी द्वारा ऑफीसर्स क्लब का निरीक्षण किया है। सीएम की तैयारी को लेकर नगर पालिका कार्यालय के सभागार, डब्ल्यूसीएल पाथाखेड़ा और मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के विश्रामगृह में प्रशासनिक अधिकारियों की मैराथन बैठकों का दौरा लगातार जारी है।

पार्किंग की है बड़ी समस्या

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की सभा में शामिल होने 500 से अधिक बसों में तेंदूपत्ता संग्राहक और भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी आएंगे। इसके अलावा जिले और जिले के बाहर से आने वाले भाजपा पदाधिकारी व सुरक्षा कर्मियों के वाहनों की पार्किंग को लेकर प्रशासनिक अधिकारी असमंजस में है। फिलहाल बागडोना के विभिन्न खाली स्थानों को पार्किंग के लिए चिन्हित किया है। पार्किंग की समस्या को देखते हुए ही विजय क्रीड़ांगन में सीएम की सभा नहीं करते हुए हवाई पट्टी बगडोना को चिन्हित किया गया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button