Multai BJP News :  मुलताई में देशमुख को उम्मीदवार बनाते ही विरोध शुरू

Multai BJP News: Protest started in Multai as soon as Deshmukh was made the candidate

सोशल मीडिया पर भी निकली भड़ास, अचानक सक्रिय हुआ किसान संघ

Multai BJP News : (बैतूल)। भारतीय जनता पार्टी ने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। लिस्ट जारी होते ही टिकट की उम्मीद लगाए बैठे कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित मुलताई विधानसभा क्षेत्र के हजारों किसान नाराज हो गए। चंद्रशेखर देशमुख के नाम की घोषणा होने के साथ ही जहां सक्रिय भाजपा नेताओं ने विरोध व्यक्त किया है, वहीं 35 गांव के हजारों किसानों ने एक बार फिर देशमुख के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

सूत्र बताते हैं कि मुलताई विधानसभा के घोषित उम्मीदवार के खिलाफ बागी और दागी होने के आरोप भी लगने लगे हंै। साफ है कि भाजपा ने जिताऊ फॉर्मूले की कसौटी पर इन्हें भी परखा ही होगा। मुलताई विधानसभा के 35 ग्राम के किसानों ने पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख के खिलाफ पारसडोह जलाशय से प्रभातपट्टन ब्लॉक के 35 ग्रामों को सिंचाई से वंचित करने का आरोप लगाया। वहीं पार्टी सूत्रों के अनुसार घोषित उम्मीदवार को एक ट्रायल रन के नजरिए से देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए कि कई सीटों पर जिन उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं, वे चुनावी रेस से कोसों दूर है।

सूत्रों ने बताया कि 35 गांव के किसानों के संगठन नहर लाओ संघर्ष समिति ने ग्राम घाट अमरावती में बैठक कर चंद्रशेखर देशमुख का बहिष्कार किया। समिति ने आरोप लगाया कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजा पवार के साथ दगा करना, जिसके कारण भाजपा की जीती विधायक सीट हार में परिवर्तित हो गई, कार्यकर्ता को सामने कुछ और पीछे कुछ और कहना घोषित उम्मीदवार की कार्यप्रणाली में है।

बैठक में हुई चर्चाओं पर यकीन करें तो यहां इस बात पर भी काफी देर तक समिति के सदस्यों ने कहा कि पिछले जिला पंचायत चुनाव में पार्टी के समर्थित सदस्य रमेश गव्हाड़े के खिलाफ कार्य करना और खुलकर सामूहिक प्रचार प्रसार करने के प्रमाण है, जिससे पार्टी के कार्यकर्ता आहत है। इतना ही नहीं नगरपालिका चुनाव में भी प्रत्याशी की भूमिका पर कई सवाल उठाए गए। बैठक में विरोध के स्वर सामने आने के बाद भाजपा में हडक़ंप मचा है। सूत्र बताते हैं कि देशमुख पर विधायक रहते निष्क्रियता और चुनाव के पहले क्षेत्र के कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं।

युवा भाजपा नेता ने निकाली भड़ास (Multai BJP News)

दुनावा क्षेत्र से युवा भाजपा नेता पलाश कड़वे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा कि मुलताई को डूबने से कोई नहीं बचा सकता और बीजेपी को पलाश कड़वे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला कार्यकारी सदस्य है और दुनावा क्षेत्र में जाना पहचाना नाम है। भाजपा में सक्रिय रूप से विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। इस बार भी उन्होंने पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख को भाजपा के उम्मीदवार घोषित किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि जब देशमुख 5 साल विधायक रहे तो उन्होंने दुनावा की तरफ मुडक़र भी नहीं देखा, जबकि दुनावा के लिए आए विभिन्न विकास कार्य उन्होंने प्रभात पट्टन पहुंचा दिए। हालांकि उनके बाद आए कांग्रेस विधायक ने भी दुनावा को कोई खास तवज्जों नहीं दी, जिसके चलते आज दुनावा विकास की राह में पिछड़ा हुआ नजर आता है।

टिकट के अन्य दावेदारों को अभी भी उम्मीदें

इधर खबर है कि इस बार मुलताई में टिकट के कुनबी समाज ही अन्य तीन दावेदार काफी धीर-गंभीर नजर आ रहे थे। यह तो जानकारी नहीं मिली है, लेकिन हाईकमान में कहीं न कहीं हेमंत विजयराव देशमुख, नरेश फाटे और सुभाष देशमुख को हा जरूर कही है। यही कारण है कि इनमें से एक दावेदार तो देशमुख को उम्मीदवार बनाने के खिलाफ बिगुल भी फूंकने की तैयारी कर रहा है। हालांकि पार्टी के गाइडलाइन के बाहर जाकर बागी होने की संभावना कम है, लेकिन भीतरघात होने की स्थिति में भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार देशमुख की परेशानी बढऩे से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button