Betul Ki Khabar: युवती के अश्लील वीडियो प्रकरण ने पकड़ा तूल, पीड़ित पक्ष ने आईजी, एसडीओपी से की शिकायत, समाज में आक्रोश

Betul Ki Khabar: बैतूल। मुलताई थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ अश्लील वीडियो बनाए जाने, उसे वायरल करने की धमकी और धर्मांतरण कराए जाने के आरोपों वाला मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। प्रकरण को लेकर पीड़ित युवती के समाज में भी आक्रोश व्याप्त है, पुलिस ने जो कार्यवाही की है उस कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामले में पुलिस ने प्रारंभिक स्तर पर निष्पक्षता नहीं बरती और गंभीर आरोपों के बावजूद सही एफआईआर दर्ज नहीं की गई। समाज की एक महिला आरती बचले ने शपथ पत्र के माध्यम से थाना प्रभारी पर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का दबाव बनाने तथा कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवाने जैसे आरोप लगाए हैं। इसके अलावा युवती के पिता ने भी एसडीओपी से शिकायत कर पुन: जांच की मांग की है।

बताया जा रहा है कि शनिवार पीड़ित ने पक्ष नर्मदापुरम संभाग आईजी मिथलेश शुक्ला से भी मुलाकात की है। इन आरोपों के सामने आने के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। गौरतलब है कि मुलताई निवासी युवती ने मुस्लिम समुदाय के एक युवक पर शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर उसे वायरल करने की धमकी देने और दबाव बनाकर धर्मांतरण कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। युवती का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हुई है। समाज के लोगों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उनका कहना है कि पूरा मामला साफ होने के बावजूद उचित कार्यवाही नहीं किये जाने से समाज आहत है। घटना को लेकर सभी सामाजिक बंधुओं के बीच बैठके की जा रही हैं। यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो दूसरा रास्ता अपनाया जा सकता है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की समीक्षा किए जाने और जांच का भरोसा दिलाए जाने की बात कही जा रही है।

इनका कहना…..

अभी मेरे पास ऐसा कोई आवेदन नहीं आया है, हालांकि इस मामले में जो एफआईआर दर्ज की गई है उसकी जांच हमारे द्वारा की जा रही है।

एसके सिंह, एसडीओपी मुलताई अनुभाग

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button