Pardhad nandini tiwari : नपा ने नहीं दी जेसीबी तो डस्ट बिछाने फावड़ा लेकर सड़क पर उतरी महिला पार्षद

नपा पर कांग्रेसी पार्षद ने लगाया भेदभाव करने का आरोप

Pardhad nandini tiwari: बैतूल। शहर के जाकिर हुसैन वार्ड में मंगलवार सुबह अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला जब वार्ड पार्षद नंदिनी तिवारी हाथ मे फावड़ा लिए सड़क के किनारे पड़ी डस्ट सड़क के गड्ढों में डालते नजर आई। जब वार्ड वासियों ने महिला पार्षद को काम करते देखा तो खुद भी मदद करने के लिए आगे आ गए। पार्षद का आरोप है कि वार्ड में सड़क के गड्ढों में भरने के लिए डस्ट तो लाकर डाल दी गयी लेकिन डस्ट फैलाने के लिए नपा जेसीबी मशीन देने में आना कानी कर रही है। अपने वार्ड वासियों की समस्या का समाधान करने के लिए खुद ही डस्ट फैलाने के काम मे लग गयी हैं।

मिन्नतों के बावजूद नहीं दी जेसीबी मशीन

पूरे मामले को लेकर जाकिर हुसैन वार्ड की महिला पार्षद नंदिनी तिवारी ने बताया कि,भारी बारिश के चलते वार्ड की कई कच्ची सड़के गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। कीचड़ होने की वजह से लोगों का चलना फिरना तक मुश्किल हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओ और बच्चों को झेलनी पड़ रही है। सड़कों पर डालने के लिए नपा द्वारा डस्ट लाकर सड़क किनारे एकत्रित तो कर दी गई, लेकिन इसे फैलाने के लिए काफी मिन्नतों के बावजूद ना जेसीबी मशीन भेजी गई और ना ही मजदूर दिये गए।

लिहाजा आज खुद ही अपने हाथों से डस्ट फैलाना शुरू किया और वार्ड के लोगों ने भी पूरा साथ दिया है। पार्षद ने नपा पर आरोप लगाते हुए बताया कि नपा में भाजपा की नगर सरकार अस्तित्व में है, यही वजह है कि कांग्रेसी पार्षद होने के कारण उनके और वार्ड की जनता के साथ भेदभाव किया जाता है। वार्ड में सड़के बनाना तो दूर कीचड़ पानी से बचने के लिए भी कोई मदद नहीं कि जा रही है। ज्ञात हो कि कांग्रेसी पार्षद नगरपालिका के सम्मेलन में अपने वार्ड की उपेक्षा के खिलाफ अक्सर मुखर रहती है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button