Politics: राजनीतिक हलचल: वरिष्ठों की नाराजगी के बाद बट रही रेवड़ियों पर भी क्यों बढ़ रही तक़रार?? सह संगठन मंत्री की बैठक में कार्यकर्ताओं को कितने अंक मिले??? राजनीति से सन्यास लेने के बाद कैसे बदला मन और फ़िर धूमधाम से मनाया जन्मदिन???? विस्तार से पढ़िए हमारे चर्चित कॉलम राजनीतिक हलचल में…..

नाराजगी के बाद रेवडिय़ां
विपक्षी पार्टी में सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ताओं को एडजेस्ट करना टेड़ी खीर साबित हो रही है। पिछले दिनों जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष ने अधिकांश सदस्यों को अपनी हम उम्र के रखे हैं। चर्चा है कि पार्टी को फर्श से अर्श तक पहुंचाने वाले वरिष्ठ को इसमें दरकिनार कर दिए गए। जब नाराजगी स्वर अधिक मुखर हुए तो सभी को एडजेस्ट करने के प्रयास शुरू किए गए।
इस बीच राजधानी से भी नए और तरह-तरह के अनुसांगिक संगठनों का गठन हो गया और देखते ही देखते नाराज और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पद की रेवडिय़ां बांट दी गई। चर्चा है कि कई वरिष्ठ बांटी गई इन रेवडिय़ों से बिलकुल खुश नहीं है, बल्कि उनके कुछ साथी कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर रहे हैं, ऐसे में उनके नीचे काम करना वरिष्ठों को नहीं भा रहा है। अब देखना यह है कि पदों की यह आग आगे क्या गुल खिलाती है?
संगठन मंत्री की सौ टके की बात
पिछले दिनों सत्तारूढ़ पार्टी के एक संगठन मंत्री जिले के चंद घंटों के प्रयास पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को कई सीख दे गए। संगठन मंत्री खुद जानते हैं कि जिला पावरफुल नेता का गृह निवास है। इस बीच पड़ोसी जिले में जाते समय रात्रि विश्राम कर कार्यकर्ताओं से चर्चा की तो कई कार्यकर्ता उससे आगे भी निकले।
उन्हें समझते देर नहीं लगी कि पावरफुल नेता के गृह जिले में पार्टी के कार्यकर्ता शानदार होमवर्क के साथ मंझे हुए खिलाड़ी है। चर्चा है कि जिस समय वे जिला प्रमुख के साथ हरी-भरी वादियों वाले एक सरकारी इमारत में कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे, तब उन्होंने संगठन से लेकर कई ऐसे सवाल दागे जो कठिन थे, लेकिन कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से जवाब दिया, इससे संगठन मंत्री भी गदगद हुए बिना नहीं रह सके।
इतना ही नहीं अगली सुबह वे बिना तामझाम के मार्निग वाक पर निकले तो कुछ कार्यकर्ता ने उन्हें पहचान लिया सेल्फी के बाद कार्यकर्ता ने जब अपना परिचय दिया और उससे भी संगठन को लेकर चर्चा की तो तपाक से एक के बाद एक प्रश्रों का उत्तर मिलने से संगठन मंत्री को समझते देर नहीं लगी कि पावरफुल नेता के गृह जिले में पार्टी की स्थिति कितनी अच्छी है।
जन्मदिन के बहाने दिखाया जलवा
बैतूल विधानसभा के शहरी क्षेत्र में डॉक्टर + कांग्रेस नेता ने अपने जन्मदिन के बहाने जमकर जलवा दिखाया। चर्चा है कि पहले इन्हीं डॉक्टर ने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने के लिए सोशल मीडिया और अपने माध्यमों से रायता फैला दिया था और हुआ भी ऐसा ही कांग्रेस की राजनीति से दूर होकर अपने डाक्टरी पेशे को बढ़ाने में लग गए।
चर्चा है कि पिछले दिनों जिले की कांग्रेस राजनीति में बदलाव हुआ तो डाक्टर+ कांग्रेस नेता भी अचानक सक्रिय हो उठे। हालांकि इन नेता जी को पहले दूसरे गुट का माना जाता है, लेकिन समय के साथ चलते हुए उन्होंने वर्तमान संगठन का हाथ थाम लिया।
संयोगवश पिछले दिनों उनके जन्मदिन की पचासवीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और परिचितों को बुलाया। पार्टी के जिला प्रमुख भी यहां पर पहुंचे तो डाक्टर+कांग्रेस नेता की झांकी देखकर हतप्रद रह गए। हालांकि जोरशोर से जन्मदिन मनाने के बाद अब डाक्टर को भी बड़े पद की उम्मीद दिखाई देने लगी है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




